मेरे साथ खेला हुआ...कोर्ट पहुंचे मोकामा विधायक अनंत सिंह का बड़ा बयान

मोकामा से जदयू के विधायक अनंत सिंह और गायक गुंजन सिंह सोमवार को गोपालगंज के सिविल कोर्ट में पहुंचे। कोर्ट में पेशी के बाद मीडिया से बात करते हुए अनंत सिंह ने बड़ा बयान दिया और कहा कि मेरे साथ खेला हुआ था।।

मेरे साथ खेला हुआ...कोर्ट पहुंचे मोकामा विधायक अनंत सिंह का बड़ा बयान
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 13, 2026, 3:01:00 PM

मोकामा से जदयू के विधायक अनंत सिंह और गायक गुंजन सिंह सोमवार को गोपालगंज के सिविल कोर्ट में पहुंचे। जहां उन्होंने आर्म्स एक्ट मामले में सरेंडर किया। वायरल हथियार और अश्लील डांस वीडियो मामले में वे गोपालगंज सिविल कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट में पेशी के बाद मीडिया से बात करते हुए अनंत सिंह ने बड़ा बयान दिया और कहा कि मेरे साथ खेला हुआ था। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि उन्हें देश की न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और उन्हें यहां से न्याय जरूर मिलेगा। 

कोर्ट परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए अनंत सिंह ने अपने चिरपरिचित अंदाज में कहा कि वीडियो और मामले के पीछे की सच्चाई कुछ और है और उनके साथ खेला किया गया था। लेकिन जब उनसे कोर्ट की कार्रवाई पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने दोटूक शब्दों में कहा-हमें न्यायालय पर पूरा भरोसा है। कोर्ट से हमें न्याय मिलेगा। इस दौरान कोर्ट परिसर में अनंत सिंह की एक झलक पाने के लिए उनके समर्थकों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।

प्रसिद्ध थावे मंदिर में की पूजा-अर्चना

गोपालगंज सिविल कोर्ट पहुंचने से पहले बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने जिले के प्रसिद्ध सिद्धपीठ थावे दुर्गा मंदिर का रुख किया।  उन्होंने वहां माता रानी के दरबार में माथा टेका, विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद लिया।  इसके बाद भारी सुरक्षा और समर्थकों की मौजूदगी में उनका काफिला गोपालगंज सिविल कोर्ट परिसर पहुंचा।

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा मामला करीब एक माह पुराना है, जो मीरगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। करीब एक माह पूर्व मीरगंज थाना इलाके के सेमराव गांव में गुड्डू राय के घर पर एक उपनयन संस्कार का कार्यक्रम था।  इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मोकामा के  विधायक अनंत सिंह और मशहूर भोजपुरी गायक गुंजन सिंह पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान नर्तकियों के अश्लील डांस और खुलेआम हथियार लहराने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था. वीडियो में अनंत सिंह भी नजर आ रहे थे। 

मीरगंज पुलिस की कार्रवाई

वीडियो के वायरल होने और कानून की धज्जियां उड़ने के बाद गोपालगंज की मीरगंज थाना पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए इस मामले में प्राथमिकी  दर्ज की थी। इसी मामले में आज अनंत सिंह की कोर्ट में पेशी थी। 

Trending News

भाई-बहन का एक साथ सरकार पर बड़ा हमला, PM मोदी के पासपोर्ट की जांच होनी चाहिए, बोले-तेजस्वी-रोहिणी...
भाई-बहन का एक साथ सरकार पर बड़ा हमला, PM मोदी के पासपोर्ट की जांच होनी चाहिए, बोले-तेजस्वी-रोहिणी...
Jul 13, 2026, 3:47:00 PM
हवाई अड्डे के पास के भवन मालिकों को मिला नोटिस, मालिकों ने कहा, पहले हो संतोषजनक समाधान
हवाई अड्डे के पास के भवन मालिकों को मिला नोटिस, मालिकों ने कहा, पहले हो संतोषजनक समाधान
Jul 13, 2026, 3:35:00 PM
मोतिहारी स्टेशन पर पकड़ा गया फर्जी पुलिस वाला, वर्दी पहनकर...
मोतिहारी स्टेशन पर पकड़ा गया फर्जी पुलिस वाला, वर्दी पहनकर...
Jul 13, 2026, 3:21:00 PM
पथ निर्माण मंत्री ने किया विक्रमशिला सेतु का निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
पथ निर्माण मंत्री ने किया विक्रमशिला सेतु का निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
Jul 13, 2026, 3:13:00 PM
मजदूर के साथ हैवानियत, हत्या कर निकाल ली आंख, पुलिस जांच में जुटी
मजदूर के साथ हैवानियत, हत्या कर निकाल ली आंख, पुलिस जांच में जुटी
Jul 13, 2026, 3:02:00 PM
मेरे साथ खेला हुआ...कोर्ट पहुंचे मोकामा विधायक अनंत सिंह का बड़ा बयान
मेरे साथ खेला हुआ...कोर्ट पहुंचे मोकामा विधायक अनंत सिंह का बड़ा बयान
Jul 13, 2026, 3:01:00 PM
केवल 2100 रुपए में लें हेलिकाप्टर की उड़ान का मजा, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
केवल 2100 रुपए में लें हेलिकाप्टर की उड़ान का मजा, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
Jul 13, 2026, 2:40:00 PM
गिरफ्तारी के बाद रोती-बिलखती रही वीणा मानवी, तेज प्रताप बोले-बिहार आने के बाद मेरा सुदर्शन चक्र चलेगा
गिरफ्तारी के बाद रोती-बिलखती रही वीणा मानवी, तेज प्रताप बोले-बिहार आने के बाद मेरा सुदर्शन चक्र चलेगा
Jul 13, 2026, 2:29:00 PM
प्रेमसंस मोटर मामले में अदालत सख्त, बिलों का डिक्लेरेशन तलब
प्रेमसंस मोटर मामले में अदालत सख्त, बिलों का डिक्लेरेशन तलब
Jul 13, 2026, 2:12:00 PM
पहले मासूम के साथ दुष्कर्म, पंचायत ने आरोपी पर लगाया जुर्माना, जुर्माने की राशि से मना ली पार्टी !
पहले मासूम के साथ दुष्कर्म, पंचायत ने आरोपी पर लगाया जुर्माना, जुर्माने की राशि से मना ली पार्टी !
Jul 13, 2026, 2:05:00 PM