ठेंगे पर प्रशासनिक आदेश, बैन के बाद भी ठुमके ! महावीरी मेले में अश्लील डांस का वीडियो वायरल

मीरगंज शहर में महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान नियमों की धज्जियां उड़ाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।

ठेंगे पर प्रशासनिक आदेश, बैन के बाद भी ठुमके ! महावीरी मेले में अश्लील डांस का वीडियो वायरल

गोपालगंज: जिले के मीरगंज शहर में महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान नियमों की धज्जियां उड़ाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ जिला प्रशासन द्वारा जारी कड़े दिशा-निर्देशों और पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद आयोजकों ने सरेआम आर्केस्ट्रा का आयोजन कराया। इस दौरान मंच पर बार बालाओं ने जमकर अश्लील डांस किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वही वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। एसपी ने स्पष्ट किया है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि महावीरी अखाड़ा जुलूस को शांतिपूर्ण और मर्यादित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने जिले में डीजे, आर्केस्ट्रा के संचालन और हथियारों के सार्वजनिक प्रदर्शन पर पूरी तरह से रोक लगा रखी है। इसके बावजूद मीरगंज में सरेआम आयोजित इस अश्लील कार्यक्रम ने प्रशासनिक चौकसी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब पुलिस जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि प्रतिबंध के बावजूद कार्यक्रम आयोजित करने की हिम्मत आयोजकों ने कैसे की और इस पर किसकी लापरवाही रही।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट

Trending News

ट्रक की चपेट में आई बाइक, महिला की मौके पर मौत, पति और दो बच्चे बाल-बाल बचे, तीन दिन में सड़क दुरुस्त...

Sep 08, 2026, 11:44:00 AM
ईओयू की रडार पर एक और अधिकारी, बहादुरपुर के बीडीओ के पांच ठिकानों पर रेड

Sep 08, 2026, 11:29:00 AM
 भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोशल मीडिया-आईटी जिला संयोजकों, सहसंयोजकों की प्रांत स्तरीय बैठक, प्रदेश अध्यक्ष हुए शामिल

Sep 08, 2026, 11:27:00 AM
भाजपा विधानमंडल दल की बैठक, अटल सभागार में जुटे पार्टी के वरिष्ठ नेता, CM सम्राट चौधरी भी हुए शामिल

Sep 08, 2026, 11:13:00 AM
पटना में NIA की छापेमारी, अचानक भागने लगा कारोबारी, 20 लाख कैश के साथ पकड़ा गया, मोस्टवांटेड भी पकड़ाया

Sep 08, 2026, 10:52:00 AM
 बेल्ट्रॉन डेटा एंट्री ऑपरेटर्स के प्रतिनिधिमंडल से सकारात्मक वार्ता, नीतीश मिश्रा बोले-जल्द जारी होगा नोटिस

Sep 08, 2026, 10:39:00 AM
तेजस्वी के गढ़ में चिराग के भरोसे की राहत, लोजपा (रामविलास) ने बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री

Sep 08, 2026, 10:21:00 AM
सफाई कर्मियों ने 8 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का किया ऐलान

Sep 08, 2026, 10:00:00 AM
शराब लदी कार सड़क किनारे गड्ढे में पलटी, बोतलों को लूट ले गए लोग, वायरल हुआ वीडियो

Sep 08, 2026, 9:50:00 AM
ठेंगे पर प्रशासनिक आदेश, बैन के बाद भी ठुमके ! महावीरी मेले में अश्लील डांस का वीडियो वायरल
ठेंगे पर प्रशासनिक आदेश, बैन के बाद भी ठुमके ! महावीरी मेले में अश्लील डांस का वीडियो वायरल
Sep 08, 2026, 9:41:00 AM