टीन की शेड में चल रहा अस्पताल! मरीजों के साथ हो रहा खिलवाड

टीन की शेड में चल रहा अस्पताल! मरीजों के साथ हो रहा खिलवाड
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 04, 2026, 12:29:00 PM

बिहार के मुजफ्फरपुर में हुए भीषण अस्पताल हादसे के बाद सूबे की सम्राट सरकार ने अवैध और अमानक अस्पतालों पर नकेल कसने के लिए भारी तत्परता दिखाई थी। सरकार ने इसको लेकर कड़े निर्देश जारी किए गए थे कि मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वाले नर्सिंग होम को तुरंत सील किया जाए। लेकिन गोपालगंज जिले के भोरे प्रखंड में सरकार के इन दावों और निर्देशों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। हैरत की बात यह है कि मुजफ्फरपुर जैसी दर्दनाक घटना के बाद भी भोरे के जिम्मेदार अधिकारी एसी कमरों में आराम फरमा रहे हैं और क्षेत्र में धड़ल्ले से मौत का धंधा फल-फूल रहा है।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, भोरे प्रखंड क्षेत्र में इस वक्त एक दर्जन से भी अधिक ऐसे निजी अस्पताल और नर्सिंग होम चल रहे हैं, जो चिकित्सा के न्यूनतम मानकों को भी पूरा नहीं करते। हालात यह है कि कई अस्पताल तो ईंट-दीवार के बजाए टीन की शेड में चल रहे हैं, जहाँ झुलसाने वाली गर्मी और असुरक्षित माहौल में डॉक्टरों द्वारा मरीजों का 'इलाज' किया जा रहा है.इन तथाकथित अस्पतालों में फायर सेफ्टी तो दूर की बात है, आपातकालीन स्थिति से निपटने का कोई साधन तक मौजूद नहीं है।

इस पूरे मामले पर जब भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर रिशु कुमार से बात की गई, तो उन्होंने अपनी लाचारी जाहिर करते हुए ठीकरा स्थानीय प्रशासन पर फोड़ दिया. उन्होने बताया की मानक के विपरीत चल रहे अस्पतालों पर कार्रवाई में देरी इसलिए हो रही है क्योंकि स्थानीय प्रशासन से आवश्यक प्रशासनिक बल पुलिस फोर्स नहीं मिल पा रहा है। चिकित्सा पदाधिकारी के इस बयान के बाद अब भोरे के अंचलाधिकारी और थानेदार के रवैये पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर स्वास्थ्य विभाग को जांच और छापेमारी के लिए पुलिस बल क्यों नहीं मुहैया कराया जा रहा है। क्या पुलिस और अंचल प्रशासन के लिए आम जनता की जान की कोई कीमत नहीं है।

जनता अब सीधे सरकार और जिला प्रशासन से सवाल पूछ रही है कि आखिर इन अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई के लिए किस बात का इंतजार किया जा रहा है.क्या भोरे का प्रशासन भी मुजफ्फरपुर जैसी किसी बड़ी अनहोनी और बेकसूरों की मौत का इंतजार कर रहा है.स्वास्थ्य विभाग और पुलिस-प्रशासन के बीच तालमेल की इस कमी का खामियाजा आखिर कब तक गरीब मरीज अपनी जान देकर भुगतते रहेंगे। अब नजर इस बात पर है कि गोपालगंज जिला प्रशासन और सूबे की सरकार भोरे के इन अड्डों' पर क्या और कब कार्रवाई करती है?

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट

Trending News

गलत नस कटने से हुई महिला की मौत ! जमकर हुआ बवाल, पुलिस कर रही जांच
गलत नस कटने से हुई महिला की मौत ! जमकर हुआ बवाल, पुलिस कर रही जांच
Jul 04, 2026, 1:33:00 PM
सात माह से नहीं मिली मजदूरी, हड़ताल पर गये खाद्य निगम के श्रमिक, अनाज आपूर्ति प्रभावित
सात माह से नहीं मिली मजदूरी, हड़ताल पर गये खाद्य निगम के श्रमिक, अनाज आपूर्ति प्रभावित
Jul 04, 2026, 1:18:00 PM
काम करने से बना किया को करंट लगाकर कर दी हत्या! ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी
काम करने से बना किया को करंट लगाकर कर दी हत्या! ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी
Jul 04, 2026, 1:00:00 PM
वाहन चोरी के शक में शुरू हुआ विवाद, हिंसक झड़प में बदला
वाहन चोरी के शक में शुरू हुआ विवाद, हिंसक झड़प में बदला
Jul 04, 2026, 12:47:00 PM
राहुल करेंगे पटना में पैदल मार्च, छात्रों के साथ होगा संवाद
राहुल करेंगे पटना में पैदल मार्च, छात्रों के साथ होगा संवाद
Jul 04, 2026, 12:39:00 PM
टीन की शेड में चल रहा अस्पताल! मरीजों के साथ हो रहा खिलवाड
टीन की शेड में चल रहा अस्पताल! मरीजों के साथ हो रहा खिलवाड
Jul 04, 2026, 12:29:00 PM
मंदिर में घुसकर प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, मौत
मंदिर में घुसकर प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, मौत
Jul 04, 2026, 12:20:00 PM
रफ्तार का कहर, खाद लदा हाईवा पलटा, 6 वर्षीय मासूम की मौत, छह भैंसें भी मरीं
रफ्तार का कहर, खाद लदा हाईवा पलटा, 6 वर्षीय मासूम की मौत, छह भैंसें भी मरीं
Jul 04, 2026, 9:17:00 AM
बरसात में शाहपुर पुल बना छोटी नदी, प्रशासन और नगर निगम पर उठे सवाल
बरसात में शाहपुर पुल बना छोटी नदी, प्रशासन और नगर निगम पर उठे सवाल
Jul 04, 2026, 9:12:00 AM
पैसे के लेनदेन का आरोप, तरहसी थाना प्रभारी पर गिरी गाज, हुए निलंबित
पैसे के लेनदेन का आरोप, तरहसी थाना प्रभारी पर गिरी गाज, हुए निलंबित
Jul 04, 2026, 9:08:00 AM