गयाजी पहुंचे मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष ने किया अभिनंदन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को गयाजी पहुंचे। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने मोहन यादव के गयाजी आगमन पर बिहारवासियों की ओर से उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

गयाजी पहुंचे मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष ने किया अभिनंदन

गयाजी: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को गयाजी पहुंचे। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने मोहन यादव के गयाजी आगमन पर बिहारवासियों की ओर से उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि गयाजी की पावन भूमि धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से विशेष महत्व रखती है। यह भगवान विष्णु की नगरी होने के साथ-साथ पितरों के मोक्ष एवं सनातन आस्था का प्रमुख केंद्र है। वहीं, बोधगया विश्व को भगवान बुद्ध के शांति, करुणा और ज्ञान के संदेश से जोड़ने वाली पवित्र भूमि है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गयाजी प्रवास के दौरान सपरिवार बोधगया मठ एवं विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन के साथ यहां की आध्यात्मिक महत्ता को भी महसूस किया। उन्होंने गयाजी में आगमन के दौरान की गई व्यवस्थाओं को लेकर बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन की सराहना की। उन्होंने व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं की सुविधा तथा प्रशासनिक तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने विधान सभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार से महादेव की भूमि उज्जैन आने का आमंत्रण दिया उन्होंने कहा कि धार्मिक महत्ता को देखते हुए गयाजी सहित बिहार के लोग महाकाल उज्जैन आएं  ताकि गयाजी एवं उज्जैन का धार्मिक सम्बंध भी बना रहे।

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि गयाजी की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत बिहार की अमूल्य धरोहर है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं एवं अतिथियों का स्वागत-सत्कार करना हमारी परंपरा और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा गयाजी की धार्मिक पहचान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Trending News

इतने तारीख से उपलब्ध होगा डीएलएड सत्र 2024-26 के द्वितीय वर्ष का प्रोविजनल सर्टिफिकेट
इतने तारीख से उपलब्ध होगा डीएलएड सत्र 2024-26 के द्वितीय वर्ष का प्रोविजनल सर्टिफिकेट
Oct 10, 2026, 6:07:00 PM
अखिलेश का चैलेंज CM योगी ने किया स्वीकार, कहा- 'मैं अयोध्या से लड़ने को तैयार, आप भी कीजिए नामांकन...'
अखिलेश का चैलेंज CM योगी ने किया स्वीकार, कहा- 'मैं अयोध्या से लड़ने को तैयार, आप भी कीजिए नामांकन...'
Oct 10, 2026, 5:57:00 PM
नशा मुक्त कोसी अभियान : एक सप्ताह में 1275 लीटर से अधिक शराब व 283 किलो गांजा बरामद
नशा मुक्त कोसी अभियान : एक सप्ताह में 1275 लीटर से अधिक शराब व 283 किलो गांजा बरामद
Oct 10, 2026, 5:39:00 PM
97 साल की उम्र में भी बिहार की राजनीति का चलता-फिरता इतिहास हैं रमाकांत पांडेय, जिनकी गोद में खेले जेपी नड्डा!
97 साल की उम्र में भी बिहार की राजनीति का चलता-फिरता इतिहास हैं रमाकांत पांडेय, जिनकी गोद में खेले जेपी नड्डा!
Oct 10, 2026, 5:31:00 PM
गयाजी पहुंचे मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष ने किया अभिनंदन
गयाजी पहुंचे मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष ने किया अभिनंदन
Oct 10, 2026, 5:18:00 PM
गठबंधन की राजनीति से अलग-अलग चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशी, रामपुकार सिन्हा ने जीत का किया दावा
गठबंधन की राजनीति से अलग-अलग चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशी, रामपुकार सिन्हा ने जीत का किया दावा
Oct 10, 2026, 4:52:00 PM
मोदी के नेतृत्व में विकास व सुशासन की नीतियों को मिल रहा जनसमर्थन, उपचुनाव में जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह
मोदी के नेतृत्व में विकास व सुशासन की नीतियों को मिल रहा जनसमर्थन, उपचुनाव में जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह
Oct 10, 2026, 4:17:00 PM
SBI ATM में ठगी का नया खेल! कैश स्लॉट से संदिग्ध प्लेट बरामद, खाते से कटे एक हजार, SSP ने बैंकों को लिखा पत्र
SBI ATM में ठगी का नया खेल! कैश स्लॉट से संदिग्ध प्लेट बरामद, खाते से कटे एक हजार, SSP ने बैंकों को लिखा पत्र
Oct 10, 2026, 3:57:00 PM
Delhi CJP Protest : ममता के बाद हिरासत में केजरीवाल, हनुमान मंदिर के पास पथराव
Delhi CJP Protest : ममता के बाद हिरासत में केजरीवाल, हनुमान मंदिर के पास पथराव
Oct 10, 2026, 3:05:00 PM
बरटांड़ में जिला परिषद की दुकान को लेकर विवाद, मौके पर पहुंची पुलिस
बरटांड़ में जिला परिषद की दुकान को लेकर विवाद, मौके पर पहुंची पुलिस
Oct 10, 2026, 2:35:00 PM