दरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई कार.. 3 की मौत

बिहार के दरभंगा जिले में रविवार अहले सुबह सड़क हादसे ने कोहराम मचा दिया. सदर थाना क्षेत्र के दिल्ली मोड़ बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई.

Accident

बिहार के दरभंगा जिले में रविवार अहले सुबह सड़क हादसे ने कोहराम मचा दिया. सदर थाना क्षेत्र के दिल्ली मोड़ बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. हादसा इतना भयावह था कि गाड़ी हवा में उछलकर दूसरी लेन में जा गिरी. घटनास्थल पर ही तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए.

स्कॉर्पियो काफी तेज गति से आ रही थी. अचानक चालक का संतुलन बिगड़ा और गाड़ी एक लेन से उछलकर विपरीत दिशा की लेन में जा गिरी. डिवाइडर से जोरदार टक्कर के बाद गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है. मृतकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल बताया जा रहा है.

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर दौड़े आए. लोगों ने तुरंत घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और निजी वाहनों से दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) पहुंचाया। घायलों में से दो की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है. प्राथमिक उपचार के बाद सभी को डीएमसीएच के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है.

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भिजवाया है. हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही मुख्य वजह मानी जा रही है. स्कॉर्पियो के कागजात खंगाले जा रहे हैं और चालक की स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है.

Trending News

'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
Oct 18, 2026, 2:17:00 PM
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
Oct 18, 2026, 1:34:00 PM
 'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
Oct 18, 2026, 1:22:00 PM
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM