पडोस की शादीशुदा महिला से इश्क का अंजाम, हुआ ऐसा की पहुंची पुलिस

पडोस की शादीशुदा महिला से इश्क का अंजाम, हुआ ऐसा की पहुंची पुलिस

राज्य के भागलपुर जिले से हैरान करने वाली खबर है। यहां एक शादीशुदा महिला से इश्क करने का अंजाम कुछ ऐसा हुआ कि युवक की जान चली गयी। इस हैरत करने वाली लव स्टोरी में पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। मृतक के भाई ने पूरे मामले की जांच की मांग की है। शादीशुदा महिला के साथ युवक के इश्क और उसके बाद की घटना सामने आने के बाद स्थानीय निवासी भौचक हैं।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के बरारी थाना क्षेत्र के सुर्खीकल इलाके में एक युवक ने तीन मंजिला इमारत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सूरज कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सूरज कुमार पिछले करीब पांच वर्षों से पड़ोस में रहने वाली एक महिला के साथ निजी रिश्ता था। वह महिला के साथ ही रह रहा था। जबकि महिला का पति बाहर किसी दूसरे प्रदेश में काम करता है। महिला अपने बच्चों के साथ फ्लैट में रहती थी। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार हादसे के दिन सूरज अपने घर गया था। घर से वापस आने के बाद वह सीधे महिला के पास पहुंचा। 

स्थानीय लोगों के अनुसार, सूरज नशे की हालत में था। जिस पर महिला ने उसे फटकार लगाई। इसके बाद सूरज ने अचानक इमारत की छत पर पहुंचा और वहां से छलांग लगा दिया। मिली जानकारी के अनुसार सूरज की मौके पर ही मौत हो गयी। इधर घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मामले की सूचना मिलने पर बरारी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। इधर मृतक के भाई ने महिला पर आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है।

भागलपुर से अमरजीत की रिपोर्ट

Trending News

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
Sep 16, 2026, 11:51:00 AM
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
Sep 16, 2026, 11:28:00 AM
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
Sep 16, 2026, 11:00:00 AM
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
Sep 16, 2026, 10:37:00 AM
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
Sep 16, 2026, 10:25:00 AM
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
Sep 15, 2026, 8:11:00 PM
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
Sep 15, 2026, 8:03:00 PM
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
Sep 15, 2026, 7:59:00 PM
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
Sep 15, 2026, 7:54:00 PM
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
Sep 15, 2026, 7:49:00 PM