पथ निर्माण मंत्री ने किया विक्रमशिला सेतु का निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री और बिहपुर से बीजेपी के विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने सोमवार को जिले के स्थित राज्य के अहम सेतु में शुमार होने वाले विक्रमशिला सेतु के पुनर्स्थापन एवं मरम्मति कार्य का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुल के पुनर्स्थापन एवं मरम्मति का कार्य को लेकर समय सीमा तय कर दी। इस मौके पर उनके साथ विभागीय अधिकारी और अन्य लोग भी थे।
मिली जानकारी के अनुसार पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने विक्रमशिला सेतु के पुनर्स्थापन एवं मरम्मति कार्य का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चल रहे कार्य की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पुनर्स्थापन एवं मरम्मति का कार्य 30 नवंबर 2026 तक हर हाल में पूर्ण किया जाए। इसके अलावा उन्होंने डिस्मेंटलिंग के लिए स्टेजिंग कार्य को निर्धारित गुणवत्ता एवं समय-सीमा के अनुरूप पूरा करने का भी निर्देश दिया।
पथ निर्माण मंत्री ने निरीक्षण के क्रम में आगामी चरणों में बेली ब्रिज को सुरक्षित हटाने के लिए Border Roads Organisation (BRO) के साथ समन्वय स्थापित कर सभी कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुविधा, सुरक्षा और बेहतर संपर्क व्यवस्था सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
भागलपुर से अमरजीत की रिपोर्ट
Trending News