हाथों में थाली और चम्मच, जुबान पर नारेबाजी, टीएमयू में दिखा अजीब नजारा

हाथों में थाली और चम्मच, जुबान पर नारेबाजी, टीएमयू में दिखा अजीब नजारा

राज्य के प्रतिष्ठित और अहम यूनिवर्सिटी में शुमार होने वाले तिलकामांझी विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन परिसर में गुरूवार को अजीब नजारा देखने को मिला। दरअसल अतिथि शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर अपने हाथों में थाली और चम्मच लेकर प्रदर्शन किया और इस दौरान वह अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते रहे। इन शिक्षकों ने अपने विरोध प्रदर्शन के दौरान यूनिवर्सिटी परिसर का चक्कर भी लगाया। शिक्षकों के इस अनोखे प्रदर्शन को लेकर बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है।

मिली खबर के अनुसार तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन परिसर में अतिथि शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर थाली चम्मच बजाकर जमकर प्रदर्शन किया। ये सभी शिक्षक पिछले सात दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं। इन अतिथि शिक्षकों की मांग है कि इन्होंने तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय अन्तर्गत विभिन्न महाविद्यालयों में ग्यारह महीने तक काम किया है लेकिन अभी तक इनको वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। करीब 70 ऐसे अतिथि शिक्षक हैं, जिनका भुगतान नहीं किया गया है। इनका यह भी कहना था कि भुगतान के पहले हम सभी अतिथि शिक्षकों को सेवा का विस्तार नहीं किया गया और महाविद्यालय के सेवा से हटा दिया गया है। इसी बात के मद्देनजर पिछले सात दिनों से अपनी मांगों को लेकर लगातार धरना पर बैठे हैं।

इनका यह भी कहना था कि इतने दिनों से धरने पर बैठे रहने के बाद भी विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी अभी तक कोई भी बात करने को तैयार नहीं है। धरनारत अतिथि शिक्षकों ने कहा कि यदि हमारी मांगों को अनदेखी की गयी तो आगे विधिवत आंदोलन की रूपरेखा तैयार करते हुए विश्वविद्यालय के कर्मचारियों से भीख मांगने का काम करेगें। हालांकि इस अनोखे प्रदर्शन और धरनारत शिक्षकों के बारे में विश्वविद्यालय की तरफ से कोई अधिकारिक बयान अब तक नहीं आया है।

भागलपुर से सुमित कुमार की रिपोर्ट

Trending News

घरेलू एलपीजी सिलेंडर के लिए एक अक्तूबर से पहले करें ये काम, नहीं तो नहीं मिलेगा सब्सिडी वाला सिलेंडर
घरेलू एलपीजी सिलेंडर के लिए एक अक्तूबर से पहले करें ये काम, नहीं तो नहीं मिलेगा सब्सिडी वाला सिलेंडर
Sep 22, 2026, 2:50:00 PM
शिक्षक शमशाद हत्याकांड : 20 हजार के इनामी मुख्य आरोपी चमन गिरफ्तार
शिक्षक शमशाद हत्याकांड : 20 हजार के इनामी मुख्य आरोपी चमन गिरफ्तार
Sep 22, 2026, 2:37:00 PM
Asian Games 2026 : हारते-हारते बच गयी टीम इंडिया, 2 रन से हारा जापान
Asian Games 2026 : हारते-हारते बच गयी टीम इंडिया, 2 रन से हारा जापान
Sep 22, 2026, 1:50:00 PM
एलएनजेपी अस्पताल में सभी स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू, मरीजों को मिल रही बेहतर सुविधाएं
एलएनजेपी अस्पताल में सभी स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू, मरीजों को मिल रही बेहतर सुविधाएं
Sep 22, 2026, 1:43:00 PM
Asian Games 2026 : महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, गोल्ड पर साधा निशाना
Asian Games 2026 : महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, गोल्ड पर साधा निशाना
Sep 22, 2026, 1:27:00 PM
Breaking : मुख्य आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Breaking : मुख्य आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Sep 22, 2026, 12:49:00 PM
EOU की बड़ी कार्रवाई, भवन निर्माण निगम के महाप्रबंधक के ठिकाने पर रेड
EOU की बड़ी कार्रवाई, भवन निर्माण निगम के महाप्रबंधक के ठिकाने पर रेड
Sep 22, 2026, 12:31:00 PM
यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का हुआ ऐलान, 16 अक्टूबर को वोटिंग
यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का हुआ ऐलान, 16 अक्टूबर को वोटिंग
Sep 22, 2026, 12:14:00 PM
विधान परिषद चुनाव : बिहार की 8 सीटों का हुआ ऐलान, जाने कब भरे जाएंगे नामांकन
विधान परिषद चुनाव : बिहार की 8 सीटों का हुआ ऐलान, जाने कब भरे जाएंगे नामांकन
Sep 22, 2026, 11:58:00 AM
पैतृक जमीन पर कब्जे का आरोप, SDM कोर्ट के आदेश के बावजूद निर्माण का दावा
पैतृक जमीन पर कब्जे का आरोप, SDM कोर्ट के आदेश के बावजूद निर्माण का दावा
Sep 22, 2026, 11:32:00 AM