भागलपुर: बाइक सवार दो अपराधियों ने महिला लिपिक पर चलाईं गोलियां, इलाके में हड़कंप
भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के साधुबाबा स्थान के समीप बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने कटहरा हाई स्कूल की महिला लिपिक रंजु कुमारी पर गोली चला दी।
भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के साधुबाबा स्थान के समीप बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने कटहरा हाई स्कूल की महिला लिपिक रंजु कुमारी पर गोली चला दी। हालांकि महिला लिपिक इस घटना में बाल बल बच गई है।
घटना की जानकारी स्कूल की महिला लिपिक रंजु कुमारी एवं शिक्षकों के द्वारा देने पर घटना स्थल पर बीडीओ संजीव कुमार, सांख्यिकी पदाधिकारी राकेश कुमार,थानाध्यक्ष धन्नजय कुमार दल-बल के साथ पहुंचकर पीड़ित महिला से घटना की जानकारी लेकर घटनास्थल का जायजा लिया।
वहीं इस घटना को लेकर महिला लिपिक रंजु कुमारी ने बताया कि नारायणपुर गांव से टोटो पर सवार होकर कटहरा हाई स्कूल जा रही थी। तभी रास्ते में साधु बाबा स्थान के समीप पहुंचने पर दो बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने टोटो को छेककर दो गोलियां हमारे ऊपर चलाई पर किसी तरह मैं अपनी जान बचा पाई। मौके से अपराधी फरार हो गया। तभी कटहरा हाई स्कूल पहुंचकर सारी घटनाएं की सूचना पुलिस को देने पर पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।
भागलपुर से सुमित कुमार की रिपोर्ट
Trending News