बिहार का पहला केस, मानव तस्करी के चर्चित मामले में उम्र कैद की सजा, 24 दिनों में कोर्ट ने सुनाया फैसला

मानव तस्करी के चर्चित मामले में बगहा कोर्ट का अहम फैसला आया है। महज 24 दिनों में बिहार का यह पहला केस है जिसमें स्पीडी ट्रायल के बाद सुनवाई पूरी करते हुए मानव तस्करों को उम्र कैद की सजा मिली है।

बिहार का पहला केस, मानव तस्करी के चर्चित मामले में उम्र कैद की सजा, 24 दिनों में कोर्ट ने सुनाया फैसला
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 13, 2026, 1:08:00 PM

मानव तस्करी के चर्चित मामले में बगहा कोर्ट का अहम फैसला आया है। महज 24 दिनों में बिहार का यह पहला केस है जिसमें स्पीडी ट्रायल के बाद सुनवाई पूरी करते हुए मानव तस्करों को उम्र कैद की सजा मिली है। मामले कि जानकारी सीविल कोर्ट बगहा के एपीपी जीतेन्द्र भारती ने दिया है। 

दरअसल नौरंगिया थाना क्षेत्र से तीन नाबालिग बच्चियों को पश्चिम बंगाल निवासी दो आरोपियों में नियोती भुइयां और नागेश भुइयां नें ग़ायब किया था। लिहाजा तमाम सबूतों औऱ कोर्ट में पेश किये गए साक्ष्यों के आधार पर आज बगहा ADJ 4 मानवेन्द्र मिश्र की अदालत ने आजीवन कारावास समेत 1-1 लाख रूपये जुर्माने की सज़ा सुनाई है। कोर्ट के फ़ैसले के बाद दोनों दोषियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बगहा जेल भेज दिया गया है। 

बताया जा रहा है कि मानव तस्करी बिहार समेत देशभर में आज गंभीर समस्या बन गया है।  लिहाजा बगहा कोर्ट के इस बड़े फ़ैसले के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि मानव तस्करी के मामलों में अब गिरावट आएगी जबकि मानव तस्कर खौफ़ज़दा होंगे। 

बता दें कि नेपाल औऱ उतर प्रदेश कि सीमा पर स्थित बगहा में मानव तस्करी कि इस घटना में पश्चिम बंगाल निवासी दो आरोपियों में मां बेटा दोनों शामिल थे जिनपर आरोप सिद्ध होने के बाद आज उन्हें कठोर सज़ा मिली है। 

बगहा से परवेज आलम की रिपोर्ट 

Trending News

गिरफ्तारी के बाद रोती-बिलखती रही वीणा मानवी, तेज प्रताप बोले-बिहार आने के बाद मेरा सुदर्शन चक्र चलेगा
गिरफ्तारी के बाद रोती-बिलखती रही वीणा मानवी, तेज प्रताप बोले-बिहार आने के बाद मेरा सुदर्शन चक्र चलेगा
Jul 13, 2026, 2:29:00 PM
प्रेमसंस मोटर मामले में अदालत सख्त, बिलों का डिक्लेरेशन तलब
प्रेमसंस मोटर मामले में अदालत सख्त, बिलों का डिक्लेरेशन तलब
Jul 13, 2026, 2:12:00 PM
पहले मासूम के साथ दुष्कर्म, पंचायत ने आरोपी पर लगाया जुर्माना, जुर्माने की राशि से मना ली पार्टी !
पहले मासूम के साथ दुष्कर्म, पंचायत ने आरोपी पर लगाया जुर्माना, जुर्माने की राशि से मना ली पार्टी !
Jul 13, 2026, 2:05:00 PM
गिरिडीह के वरिष्ठ चिकित्सक की संदिग्ध मौ*त, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में पुलिस
गिरिडीह के वरिष्ठ चिकित्सक की संदिग्ध मौ*त, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में पुलिस
Jul 13, 2026, 2:03:00 PM
गोपालगंज पहुंचे अनंत सिंह और गुंजन सिंह, कोर्ट में किया सरेंडर
गोपालगंज पहुंचे अनंत सिंह और गुंजन सिंह, कोर्ट में किया सरेंडर
Jul 13, 2026, 2:02:00 PM
नामांकन करने पहुंची तेजप्रताप की कैंडिडेट गिरफ्तार, डीएम ऑफिस के बाहर भागती दिखीं वीणा मानवी
नामांकन करने पहुंची तेजप्रताप की कैंडिडेट गिरफ्तार, डीएम ऑफिस के बाहर भागती दिखीं वीणा मानवी
Jul 13, 2026, 2:01:00 PM
मोतिहारी: एक बारिश ने खोल दी नगर पंचायत की पोल, सड़क बना तालाब
मोतिहारी: एक बारिश ने खोल दी नगर पंचायत की पोल, सड़क बना तालाब
Jul 13, 2026, 1:42:00 PM
ट्रेन पकड़ने की जल्दी पड़ी भारी, मालगाड़ी से कटकर महिला की मौ*त
ट्रेन पकड़ने की जल्दी पड़ी भारी, मालगाड़ी से कटकर महिला की मौ*त
Jul 13, 2026, 1:32:00 PM
वरिष्ठ IPS सुदर्शन मंडल की अचानक बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती
वरिष्ठ IPS सुदर्शन मंडल की अचानक बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती
Jul 13, 2026, 1:10:00 PM
बिहार का पहला केस, मानव तस्करी के चर्चित मामले में उम्र कैद की सजा, 24 दिनों में कोर्ट ने सुनाया फैसला
बिहार का पहला केस, मानव तस्करी के चर्चित मामले में उम्र कैद की सजा, 24 दिनों में कोर्ट ने सुनाया फैसला
Jul 13, 2026, 1:08:00 PM