केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी, गुमनाम पत्र से मचा हड़कंप

बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मंत्री को धमकी से जुड़ा एक गुमनाम पत्र मिला है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी, गुमनाम पत्र से मचा हड़कंप

बेगूसराय: बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मंत्री को धमकी से जुड़ा एक गुमनाम पत्र मिला है। पत्र मंत्रालय तक पहुंचने के बाद सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की ओर से बेगूसराय नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमकी भरा पत्र किसने भेजा और इसके पीछे क्या मंशा है।

सूत्रों के अनुसार, गुमनाम पत्र में केंद्रीय मंत्री को जान से मारने की धमकी दी गई है। पत्र मिलने के बाद मंत्रालय स्तर पर भी इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी गई। मामला केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा से जुड़ा होने के कारण सुरक्षा एजेंसियां भी इसे गंभीरता से ले रही हैं। फिलहाल पुलिस पत्र की जांच के साथ-साथ उसे भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है। पत्र कहां से भेजा गया, किस माध्यम से भेजा गया और इसके पीछे किसी व्यक्ति या संगठन की भूमिका है या नहीं, इन तमाम बिंदुओं पर जांच की जा रही है। बता दें कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बेगूसराय से सांसद हैं और केंद्र सरकार में मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। ऐसे में उन्हें धमकी मिलने की खबर के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।

हालांकि, धमकी देने वाले की पहचान और धमकी की वास्तविकता को लेकर पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना के संबंध में नगर थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु ने बताया की घटना को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय के सांसद ने नगर थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई है जो की नगर थाना कांड संख्या 404 /26 है। शिकायत दर्ज कर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और अब नजर इस बात पर है कि गुमनाम पत्र भेजने वाले तक पुलिस कब पहुंचती है।

बेगूसराय से अजय की रिपोर्ट

Trending News

ट्रक की चपेट में आई बाइक, महिला की मौके पर मौत, पति और दो बच्चे बाल-बाल बचे, तीन दिन में सड़क दुरुस्त...
ट्रक की चपेट में आई बाइक, महिला की मौके पर मौत, पति और दो बच्चे बाल-बाल बचे, तीन दिन में सड़क दुरुस्त...
Sep 08, 2026, 11:44:00 AM
ईओयू की रडार पर एक और अधिकारी, बहादुरपुर के बीडीओ के पांच ठिकानों पर रेड
ईओयू की रडार पर एक और अधिकारी, बहादुरपुर के बीडीओ के पांच ठिकानों पर रेड
Sep 08, 2026, 11:29:00 AM
 भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोशल मीडिया-आईटी जिला संयोजकों, सहसंयोजकों की प्रांत स्तरीय बैठक, प्रदेश अध्यक्ष हुए शामिल
भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोशल मीडिया-आईटी जिला संयोजकों, सहसंयोजकों की प्रांत स्तरीय बैठक, प्रदेश अध्यक्ष हुए शामिल
Sep 08, 2026, 11:27:00 AM
भाजपा विधानमंडल दल की बैठक, अटल सभागार में जुटे पार्टी के वरिष्ठ नेता, CM सम्राट चौधरी भी हुए शामिल
भाजपा विधानमंडल दल की बैठक, अटल सभागार में जुटे पार्टी के वरिष्ठ नेता, CM सम्राट चौधरी भी हुए शामिल
Sep 08, 2026, 11:13:00 AM
पटना में NIA की छापेमारी, अचानक भागने लगा कारोबारी, 20 लाख कैश के साथ पकड़ा गया, मोस्टवांटेड भी पकड़ाया
पटना में NIA की छापेमारी, अचानक भागने लगा कारोबारी, 20 लाख कैश के साथ पकड़ा गया, मोस्टवांटेड भी पकड़ाया
Sep 08, 2026, 10:52:00 AM
 बेल्ट्रॉन डेटा एंट्री ऑपरेटर्स के प्रतिनिधिमंडल से सकारात्मक वार्ता, नीतीश मिश्रा बोले-जल्द जारी होगा नोटिस
बेल्ट्रॉन डेटा एंट्री ऑपरेटर्स के प्रतिनिधिमंडल से सकारात्मक वार्ता, नीतीश मिश्रा बोले-जल्द जारी होगा नोटिस
Sep 08, 2026, 10:39:00 AM
तेजस्वी के गढ़ में चिराग के भरोसे की राहत, लोजपा (रामविलास) ने बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री
तेजस्वी के गढ़ में चिराग के भरोसे की राहत, लोजपा (रामविलास) ने बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री
Sep 08, 2026, 10:21:00 AM
सफाई कर्मियों ने 8 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का किया ऐलान
सफाई कर्मियों ने 8 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का किया ऐलान
Sep 08, 2026, 10:00:00 AM
शराब लदी कार सड़क किनारे गड्ढे में पलटी, बोतलों को लूट ले गए लोग, वायरल हुआ वीडियो
शराब लदी कार सड़क किनारे गड्ढे में पलटी, बोतलों को लूट ले गए लोग, वायरल हुआ वीडियो
Sep 08, 2026, 9:50:00 AM
ठेंगे पर प्रशासनिक आदेश, बैन के बाद भी ठुमके ! महावीरी मेले में अश्लील डांस का वीडियो वायरल
ठेंगे पर प्रशासनिक आदेश, बैन के बाद भी ठुमके ! महावीरी मेले में अश्लील डांस का वीडियो वायरल
Sep 08, 2026, 9:41:00 AM