जमुई पुलिस को ले जानी है बेगूसराय से दुल्हन की डोली, अपराधियों ने पुलिस को ही दे दी बड़ी चुनौती

बेगूसराय: जमुई पुलिस को ले जानी थी बेगूसराय से दुल्हन की डोली.. मगर बाइक सवार दो शातिरों ने किया ऐसा कांड, जिससे ना सिर्फ लड़की वाले बल्कि पुलिस महकमे को ही हैरत में डाल दिया है।

जमुई पुलिस को ले जानी है बेगूसराय से दुल्हन की डोली, अपराधियों ने पुलिस को ही दे दी बड़ी चुनौती

बेगूसराय: जमुई पुलिस को ले जानी थी बेगूसराय से दुल्हन की डोली.. मगर बाइक सवार दो शातिरों ने किया ऐसा कांड, जिससे ना सिर्फ लड़की वाले बल्कि पुलिस महकमे को ही हैरत में डाल दिया है। फिलहाल बेगूसराय पुलिस CCTV बिहाफ पर ना सिर्फ अपनी साख बचाने की जद्दोजहद में लगी हुई है बल्कि ASI की दुल्हन की डोली किसी सुरत में ना रुके उसके लिए लगातार सघन छापेमारी कर रही है। पूरा मामला लोहिया नगर थाना क्षेत्र स्थित ROB डाउन टर्न की है। 

 दरअसल पूरा मामला बेगूसराय लोहिया नगर थाना क्षेत्र स्थित ROB डाउन टर्न समीप की बताई जा रही है। जहां लड़की के पिता बेटी की दुल्हन बनने की तैयारी के लिए रस्मो रिवाज के सामान के लिए शहर के पंजाब नेशनल बैंक से 5 लाख रुपए नकद निकासी कर बाइक से घर लौट रहे थे। तभी रेलवे ओवरब्रिज टाउन टर्न समीप घात लगाए बाइक सवार दो शातिरों ने उनके हाथ में रखे बैग लेकर नौ दो ग्यारह हो गए.. हालांकि लड़की के पिता ने कुछ दूर तक शातिर बदमाशों का पीछा भी किया.. मगर अफसोस दोनों बदमाश भागने में सफल हो गए। जिसके बाद लड़की के पिता ने स्थानीय लोहिया नगर थाना में पुलिस से इस घटना की शिकायत दर्ज करवाई है। और पुलिस CCTV साक्ष्य के आधार पर सातिर बदमाशों की धर-पकड़ के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

वहीं दूसरी तरफ इस घटना की जानकारी लड़की के पिता ने जैसे परिवार के लोगों को बताया। पूरा परिवार हैरत में पड़ गया। क्योंकि सगुण शादी के दिन काफी करीब थे। और तैयारियां काफी करनी थी। वहीं दूसरी इस घटना की जानकारी लड़की के परिवार वालों ने जमुई में पदस्थापित होने वाले ASI दुल्हे और उसके परिवार को दी है। मगर घटना बाद लड़की परिवार में शादी होने तक कई तरह की संशय बनी हुई है।

लड़की के पिता रमेश कुमार सिंह उर्फ प्यूश बेसिकली लाखो थाना क्षेत्र शाहपुर के रहने वाले हैं और कई वर्षों से बच्चों की पढ़ाई और व्यवसाय को लेकर गांव से शहर परिवार के साथ शिफ्ट हो गए। इन्हें 3 संतान हैं जिसमें सबसे बड़ी दो बेटियां हैं और एक लड़का। रमेश कुमार सिंह उर्फ प्यूश अपने बच्चों की परवरिश करी मिहनत, लगन से छोटे मोटे व्यवसायों के जरिए की है। मगर उनके भविष्य के लिए सपने उतने ही बड़े पाल रखे हैं। शायद यही कारण है बड़ी बेटी की शादी जमुई जिला फतेहपुर में कार्यरत 2024 बैच के ASI शिव पूजन सिंह से तय की है। 

इस दौरान लड़की की मां रंजू सिंह बतातीं हैं कि 29 नवम्बर को उनकी बड़ी बेटी की सगुण है और 2 दिसम्बर को जिसको लेकर बड़े अरमान से तैयारियां जोर-शोर से करनी थीं और उस बड़ी रकम द्वारा काफी कुछ खरीदारी भी करनी थी।  मगर इस घटना के बाद फिलहाल पूरा परिवार काफी सकते में है। और परिवार में उल्लास के जगह ना सिर्फ मायूसी छाई हुई है। बल्कि शादी को लेकर कई तरह के संसय भी बनी हुई है। 

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट 

Trending News

दवा खा रहे हैं तो सावधान! खुजली से लेकर नींद की परेशानी तक, इन साइड इफेक्ट्स को न करें नजरअंदाज
दवा खा रहे हैं तो सावधान! खुजली से लेकर नींद की परेशानी तक, इन साइड इफेक्ट्स को न करें नजरअंदाज
Nov 06, 2026, 1:36:00 PM
मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा- वैशाली की धरती पर PM मोदी का दौरा, बिहार के लिए सौभाग्य की बात
मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा- वैशाली की धरती पर PM मोदी का दौरा, बिहार के लिए सौभाग्य की बात
Nov 06, 2026, 1:32:00 PM
CM सम्राट ने कहा- दीपावली, काली पूजा व छठ महापर्व के दौरान विधि-व्यवस्था, स्वच्छता व सुरक्षा के पुख्ता इंजताम करें सुनिश्चित
CM सम्राट ने कहा- दीपावली, काली पूजा व छठ महापर्व के दौरान विधि-व्यवस्था, स्वच्छता व सुरक्षा के पुख्ता इंजताम करें सुनिश्चित
Nov 06, 2026, 1:24:00 PM
कभी फिल्मों में आना नहीं चाहती थीं, फिर ऐसे बदल गई अनुष्का शेट्टी की किस्मत
कभी फिल्मों में आना नहीं चाहती थीं, फिर ऐसे बदल गई अनुष्का शेट्टी की किस्मत
Nov 06, 2026, 1:17:00 PM
 रेलवे ट्रैक किनारे मिला 20 वर्षीय युवती का शव, इलाके में मची सनसनी
रेलवे ट्रैक किनारे मिला 20 वर्षीय युवती का शव, इलाके में मची सनसनी
Nov 06, 2026, 1:02:00 PM
लालू यादव कोर्ट में हुए पेश, जानें क्या है पूरा मामला
लालू यादव कोर्ट में हुए पेश, जानें क्या है पूरा मामला
Nov 06, 2026, 12:48:00 PM
मनेर एनकाउंटर में मारे गए तीनों अपराधियों के आपराधिक रिकॉर्ड
मनेर एनकाउंटर में मारे गए तीनों अपराधियों के आपराधिक रिकॉर्ड
Nov 06, 2026, 12:44:00 PM
CM योगी बोले- जारी रहेगा नौकरी देने का सिलसिला, 'तीसरी बार सरकार बनने पर भी बांटेंगे नियुक्ति पत्र'
CM योगी बोले- जारी रहेगा नौकरी देने का सिलसिला, 'तीसरी बार सरकार बनने पर भी बांटेंगे नियुक्ति पत्र'
Nov 06, 2026, 12:33:00 PM
जमुई पुलिस को ले जानी है बेगूसराय से दुल्हन की डोली, अपराधियों ने पुलिस को ही दे दी बड़ी चुनौती
जमुई पुलिस को ले जानी है बेगूसराय से दुल्हन की डोली, अपराधियों ने पुलिस को ही दे दी बड़ी चुनौती
Nov 06, 2026, 12:23:00 PM
सारण में 17 नवंबर से होंगी निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिताएं, तीन चरणों में होगा आयोजन
सारण में 17 नवंबर से होंगी निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिताएं, तीन चरणों में होगा आयोजन
Nov 06, 2026, 12:11:00 PM