लगातार बारिश से हुआ जल जमाव, आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन, सडक जाम

लगातार बारिश से हुआ जल जमाव, आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन, सडक जाम

बेगूसराय जिले के नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदपुरा में जलजमाव की समस्या को लेकर एक महिला और उसके परिजनों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। सड़क जाम होने से कुछ समय के लिए आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश के कारण महिला के घर में पानी घुस गया है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से घर और आसपास के क्षेत्र में कई दिनों से पानी जमा है। महिला का आरोप है कि इस समस्या की जानकारी कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे नाराज होकर महिला अपने परिवार के सदस्यों के साथ सड़क पर उतर गई और चांदपुरा मुख्य सड़क को जाम कर दिया।

प्रदर्शन के दौरान महिला ने सरकार, स्थानीय मुखिया, सरपंच तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों से जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बरसात के मौसम में हर वर्ष यही स्थिति उत्पन्न होती है, लेकिन समस्या के समाधान के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया जाता। घर में पानी घुसने से परिवार के सामने रहने और दैनिक जीवन चलाने की गंभीर चुनौती खड़ी हो गई है।

सड़क जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया तथा उनकी समस्याओं को सुनकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद काफी देर तक चली वार्ता के पश्चात सड़क जाम समाप्त कराया गया और आवागमन सामान्य हो सका। फिलहाल ग्रामीणों और पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कर क्षेत्र को जलजमाव की समस्या से जल्द राहत दिलाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो।

बेगूसराय से अजय की रिपोर्ट

Trending News

बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहा ‘बिरयानी महल’ सील, बिना नक्शे के भवन निर्माण का भी खुलासा
बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहा ‘बिरयानी महल’ सील, बिना नक्शे के भवन निर्माण का भी खुलासा
Oct 21, 2026, 11:06:00 PM
नियोजन की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन खत्म, बैठक के बाद लिया गया निर्णय
नियोजन की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन खत्म, बैठक के बाद लिया गया निर्णय
Oct 21, 2026, 10:54:00 PM
रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी बाइक, मालगाड़ी की चपेट में आने से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी की मौत
रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी बाइक, मालगाड़ी की चपेट में आने से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी की मौत
Oct 21, 2026, 10:42:00 PM
नाबालिग के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल ऑटो जब्त
नाबालिग के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल ऑटो जब्त
Oct 21, 2026, 10:32:00 PM
भोरे में 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप,  इनकार पर निर्माणाधीन मकान की दीवार तोड़ी,  जान से मारने...
भोरे में 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप, इनकार पर निर्माणाधीन मकान की दीवार तोड़ी, जान से मारने...
Oct 21, 2026, 7:19:00 PM
नम आंखों से मां दुर्गा की विदाई, प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला जारी
नम आंखों से मां दुर्गा की विदाई, प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला जारी
Oct 21, 2026, 7:06:00 PM
जिस अस्पताल में करते थे ड्यूटी, उसी अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
जिस अस्पताल में करते थे ड्यूटी, उसी अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
Oct 21, 2026, 6:46:00 PM
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान, 98,000 तक सब्सिडी...
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान, 98,000 तक सब्सिडी...
Oct 21, 2026, 6:31:00 PM
यंग जागृति संघ ने कराया भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
यंग जागृति संघ ने कराया भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
Oct 21, 2026, 6:13:00 PM
18 पुड़िया स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पूजा पंडाल के पास कर रहा था बिक्री
18 पुड़िया स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पूजा पंडाल के पास कर रहा था बिक्री
Oct 21, 2026, 5:58:00 PM