गिरिराज का विपक्ष पर सबसे बड़ा हमला, कहा- 'कौवा कान ले गया', पहले अपना कान देखिए

बिहार की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। बेगूसराय पहुंचे केंद्रीय कपड़ा मंत्री सह सांसद गिरिराज सिंह ने यूजीसी विवाद और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष पर जमकर हमला बोला।

गिरिराज का विपक्ष पर सबसे बड़ा हमला, कहा- 'कौवा कान ले गया', पहले अपना कान देखिए

बेगूसराय : बिहार की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। बेगूसराय पहुंचे केंद्रीय कपड़ा मंत्री सह सांसद गिरिराज सिंह ने यूजीसी विवाद और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष पर जमकर हमला बोला। गिरिराज सिंह ने मोदी विरोधियों पर तंज कसते हुए कहा कि अगर कोई कहे कि 'कौवा कान लेकर उड़ गया', तो कौवे के पीछे भागने से पहले अपना कान देख लेना चाहिए। उनके इस बयान के बाद बिहार की राजनीतिक बयानबाजी और गरमा गई है।

UGC को लेकर उठ रहे विवाद पर गिरिराज सिंह ने कहा- कुछ लोग बेवजह शोर मचा रहे हैं

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने यूजीसी को लेकर उठ रहे विवाद पर कहा कि कुछ लोग बेवजह शोर मचा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि जिस मुद्दे को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है, वह वास्तविकता से अलग है। उन्होंने कहा कि यूजीसी न लागू हुआ है और न ही लागू होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी विरोधी ताकतें जनता को भ्रमित करने और समाज में विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रही हैं। 

गिरिराज ने 'स्वर्ण-दलित और OBC-दलित को लड़ाने की कोशिश' का आरोप

केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ ताकतें समाज में स्वर्ण-दलित और ओबीसी-दलित के बीच विभेद पैदा करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को उत्कृष्ट भारत और आत्मनिर्भर भारत बनाने का अभियान जारी रहेगा। गिरिराज सिंह ने गरीबों और वंचित वर्गों के मुद्दे पर भी विपक्ष को घेरा। उन्होंने दावा किया कि गरीब शबाना को आरक्षण देने की हिम्मत पहले किसी ने नहीं दिखाई। उनके मुताबिक, केंद्र सरकार सामाजिक न्याय और गरीबों के हित में लगातार काम कर रही है।

गिरिराज ने SIR पर विपक्ष को घेरा, बांग्लादेशी मुसलमानों को वोट बैंक बनाने का लगाया आरोप

एसआईआर को लेकर गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर और भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता दो महीने तक एसआईआर यात्रा के नाम पर जिले-जिले घूमते रहे, लेकिन चुनाव आयोग के सामने एक भी ऐसा नाम नहीं दिया, जिस पर आपत्ति जताई जा सके। उन्होंने कहा कि जिन वास्तविक मतदाताओं का नाम छूट गया है, उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष का मकसद बांग्लादेशी मुसलमानों को वोट बैंक बनाना है। उन्होंने तेजस्वी यादव और कांग्रेस का नाम लेते हुए कहा कि एनडीए सरकार में यह खेल नहीं चलने दिया जाएगा।

दुनिया की कोई ताकत बांग्लादेशियों को वोट बैंक नहीं बना सकती - गिरिराज

गिरिराज सिंह ने दावा किया कि जब तक एनडीए की सरकार है, तब तक दुनिया की कोई ताकत बांग्लादेशियों को वोट बैंक नहीं बनने देगी। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को लेकर पारदर्शिता जरूरी है और वास्तविक मतदाताओं के अधिकार सुरक्षित रहने चाहिए। विपक्ष के विरोध पर उन्होंने एक और तीखा तंज कसते हुए कहा कि कसाई के श्राप देने से गाय नहीं मरती, हम लोग गाय की पूजा करते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष चाहे जितना विरोध करे, देश को उत्कृष्ट और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प नहीं रुकेगा। गिरिराज के इन बयानों के बाद बिहार की सियासत में आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज होने की संभावना है। अब देखना होगा कि उनके हमले पर विपक्ष की ओर से क्या पलटवार सामने आता है।

बेगूसराय से अजय कुमार शास्त्री की रिपोर्ट

Trending News

सिलेंडर ब्लास्ट से मकान में लगी भीषण आग, महिला की जलकर मौत, घर का सारा सामान खाक
सिलेंडर ब्लास्ट से मकान में लगी भीषण आग, महिला की जलकर मौत, घर का सारा सामान खाक
Oct 07, 2026, 4:33:00 PM
तेज प्रताप यादव के फैंस का टूटा दिल, अचानक Rise And Fall 2 से हुए बाहर, करण पटेल भी शो से विदा
तेज प्रताप यादव के फैंस का टूटा दिल, अचानक Rise And Fall 2 से हुए बाहर, करण पटेल भी शो से विदा
Oct 07, 2026, 4:30:00 PM
नालंदा विश्वविद्यालय में 'विश्व रंग 2026' का 8वां संस्करण, श्रीलंका-सिंगापुर समेत 60 देशों के डेलीगेट हुए शामिल
नालंदा विश्वविद्यालय में 'विश्व रंग 2026' का 8वां संस्करण, श्रीलंका-सिंगापुर समेत 60 देशों के डेलीगेट हुए शामिल
Oct 07, 2026, 4:14:00 PM
गिरिराज का विपक्ष पर सबसे बड़ा हमला, कहा- 'कौवा कान ले गया', पहले अपना कान देखिए
गिरिराज का विपक्ष पर सबसे बड़ा हमला, कहा- 'कौवा कान ले गया', पहले अपना कान देखिए
Oct 07, 2026, 4:03:00 PM
गोपालगंज में महावीरी जुलूस के दौरान बवाल: 6 डीजे गाड़ियां जब्त, संचालक गिरफ्तार, 100 पर FIR
गोपालगंज में महावीरी जुलूस के दौरान बवाल: 6 डीजे गाड़ियां जब्त, संचालक गिरफ्तार, 100 पर FIR
Oct 07, 2026, 3:55:00 PM
2026 में दशहरा क्यों खास है? विजयादशमी की सही तारीख, रावण दहन का शुभ मुहूर्त, धार्मिक महत्व, सब जानिए
2026 में दशहरा क्यों खास है? विजयादशमी की सही तारीख, रावण दहन का शुभ मुहूर्त, धार्मिक महत्व, सब जानिए
Oct 07, 2026, 3:43:00 PM
MLC चुनाव के कारण मतदान करने वाले शिक्षक मतदाताओं को एक दिन का विशेष अवकाश
MLC चुनाव के कारण मतदान करने वाले शिक्षक मतदाताओं को एक दिन का विशेष अवकाश
Oct 07, 2026, 3:30:00 PM
Breaking : 72वीं BPSC PT फिर स्थगित! 25 अक्टूबर को अब नहीं होगा एग्जाम
Breaking : 72वीं BPSC PT फिर स्थगित! 25 अक्टूबर को अब नहीं होगा एग्जाम
Oct 07, 2026, 3:19:00 PM
ग्रामीण उद्यमियों को मिलेगा व्यवसाय विस्तार और बाजार से जुड़ने का अवसर
ग्रामीण उद्यमियों को मिलेगा व्यवसाय विस्तार और बाजार से जुड़ने का अवसर
Oct 07, 2026, 3:13:00 PM
बिहार के आनंद ने रचा इतिहास, बने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में पुस्तक का विमोचन करने वाले भारतीय लेखक
बिहार के आनंद ने रचा इतिहास, बने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में पुस्तक का विमोचन करने वाले भारतीय लेखक
Oct 07, 2026, 3:06:00 PM