बांका डबल मर्डर केस: मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

बांका डबल मर्डर केस: मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 11, 2026, 10:36:00 AM

राज्य के बांका जिले से बडी खबर है। यहां जिले के चर्चित डबल मर्डर मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी का एनकाउंटर कर दिया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। घायल आरोपी का पुलिस की अभिरक्षा में इलाज कराया जा रहा है। 

मिली जानकारी के अनुसार जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के चर्चित बलिया-पड़तल्लो डबल मर्डर मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी सचिन कुमार उर्फ सचिन सिंह को झारखंड के रांची रेलवे स्टेशन स्थित अमृत होटल से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, पांच जुलाई को गुंजन कुमार सिंह और सिंधु कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अमरपुर थाना कांड संख्या 393/26 दर्ज कर एसपी के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया था। इससे पहले एक अन्य आरोपी सोमनाथ सिंह को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस ने बताया कि 11 जुलाई की सुबह आरोपी को घटना में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के लिए उसकी निशानदेही पर ले जाया गया। इसी दौरान उसने छिपाई गई पिस्तौल निकालकर पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया। आत्मरक्षा में पुलिस ने नियंत्रित जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया और घटना में प्रयुक्त लोडेड पिस्तौल बरामद कर ली। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल, बांका में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, बिजली अधिनियम तथा अवैध खनन सहित कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।

बता दें कि इससे पहले बांका में हुए डबल मर्डर से हडकंप मच गया था। मर्डर के बाद कानून व्यवस्था पर सवाल उठने शुरू हो गये थे। हालांकि स्थानीय प्रशासन के द्वारा अहम और जरूरी कदम उठाये गये थे। 

बांका से दीपक की रिपोर्ट

Trending News

ट्रेन से मोबाइल फोन छीनना पडा भारी, आठ किलोमीटर तक झपटमार की अटकी रही सांस, पुलिस ने पकडा
ट्रेन से मोबाइल फोन छीनना पडा भारी, आठ किलोमीटर तक झपटमार की अटकी रही सांस, पुलिस ने पकडा
Jul 11, 2026, 11:53:00 AM
चर्चित मटकुरिया गोलीकांड, पूर्व मंत्री समेत 30 आरोपी दोषी करार
चर्चित मटकुरिया गोलीकांड, पूर्व मंत्री समेत 30 आरोपी दोषी करार
Jul 11, 2026, 11:30:00 AM
लगातार बारिश से हुआ जल जमाव, आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन, सडक जाम
लगातार बारिश से हुआ जल जमाव, आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन, सडक जाम
Jul 11, 2026, 11:18:00 AM
धनबाद पुलिस की बड़ी उपलब्धि: लंबित मामले आये नीचे, अपराध में भी कमी का दावा
धनबाद पुलिस की बड़ी उपलब्धि: लंबित मामले आये नीचे, अपराध में भी कमी का दावा
Jul 11, 2026, 11:09:00 AM
मानव तस्करी का प्रयास विफल, बचाइ गयी नेपाली नाबालिग बालिका
मानव तस्करी का प्रयास विफल, बचाइ गयी नेपाली नाबालिग बालिका
Jul 11, 2026, 10:57:00 AM
बांका डबल मर्डर केस: मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बांका डबल मर्डर केस: मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 11, 2026, 10:36:00 AM
डीसी ने खुद भरा गणना फॉर्म, दी पावती, शुरू हुआ डिजिटाइजेशन
डीसी ने खुद भरा गणना फॉर्म, दी पावती, शुरू हुआ डिजिटाइजेशन
Jul 11, 2026, 7:08:00 AM
सम्राट सरकार का बडा फैसला, कई आइएएस का हुआ तबादला, कई जिलों में नये अधिकारी
सम्राट सरकार का बडा फैसला, कई आइएएस का हुआ तबादला, कई जिलों में नये अधिकारी
Jul 11, 2026, 7:03:00 AM
डीसी ने की जेएसएलपीएस की मासिक समीक्षा, आजीविका गतिविधियों में तेजी लाने के दिए निर्देश
डीसी ने की जेएसएलपीएस की मासिक समीक्षा, आजीविका गतिविधियों में तेजी लाने के दिए निर्देश
Jul 10, 2026, 7:25:00 PM
कोशी डीआईजी के औचक निरीक्षण से पुलिस महकमे में हड़कंप, एएसआई समेत दो चौकीदार निलंबित
कोशी डीआईजी के औचक निरीक्षण से पुलिस महकमे में हड़कंप, एएसआई समेत दो चौकीदार निलंबित
Jul 10, 2026, 7:05:00 PM