हार्डवेयर दुकानदार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मची सनसनी

भोजपुर जिला मुख्यालय आरा में शनिवार की अहले सुबह हथियारबंद अपराधियों ने एक हार्डवेयर दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना नवादा थाना क्षेत्र के गोढ़ना रोड स्थित मंदिर के समीप पुल के पास हुई।

हार्डवेयर दुकानदार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मची सनसनी

आरा : भोजपुर जिला मुख्यालय आरा में शनिवार की अहले सुबह हथियारबंद अपराधियों ने एक हार्डवेयर दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना नवादा थाना क्षेत्र के गोढ़ना रोड स्थित मंदिर के समीप पुल के पास हुई। बदमाशों ने दुकानदार के सिर में बेहद करीब से गोली मारी। गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मृतक की पहचान उपेंद्र कुमार सिंह के रूप में हुई है

मृतक की पहचान संदेश थाना क्षेत्र के बडिहां गांव निवासी रिटायर्ड आर्मी जवान स्व. बैजू सिंह के 36 वर्षीय पुत्र उपेंद्र कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह आरा शहर के वार्ड संख्या-44 स्थित गौतम बुद्ध नगर गोढ़ना में रहते थे। उनकी न्यू बहिरो में अपनी जमीन पर हार्डवेयर की दुकान सह मकान है।

स्कूल से लौटने के दौरान अपराधियों ने बनाया निशाना

जानकारी के अनुसार, उपेंद्र कुमार सिंह शनिवार की सुबह पटना जिले के पालीगंज स्थित अपने ससुराल से आरा लौटे थे। इसके बाद वह अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने गए थे। बच्चों को स्कूल छोड़कर वापस घर लौटने के दौरान गोढ़ना रोड मंदिर के समीप पुल के पास बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। घटना के बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की गई, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटनास्थल से अस्पताल तक पुलिस की छानबीन

हत्या की सूचना मिलने पर सदर एसडीपीओ-1 सुशील कुमार और नवादा थानाध्यक्ष कुमार रजनीकांत सदर अस्पताल पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने मृतक के परिजनों से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने के साथ वारदात में शामिल अपराधियों की पहचान करने में जुटी है। प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद और पैसों के लेनदेन समेत विभिन्न बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। हालांकि, हत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

आरा से दीपक गुप्ता की रिपोर्ट

Trending News

पुलिस की 2 बड़ी कार्रवाई, नेपाली शराब की 123 बोतल बरामद, दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार
पुलिस की 2 बड़ी कार्रवाई, नेपाली शराब की 123 बोतल बरामद, दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Oct 10, 2026, 12:00:00 PM
CJP प्रदर्शन में UP पुलिस की इंट्री, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना
CJP प्रदर्शन में UP पुलिस की इंट्री, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना
Oct 10, 2026, 11:54:00 AM
Delhi CJP Protest : दिल्ली पुलिस की हिरासत में अभिजीत, सौरव और रांका भी डिटेन
Delhi CJP Protest : दिल्ली पुलिस की हिरासत में अभिजीत, सौरव और रांका भी डिटेन
Oct 10, 2026, 11:42:00 AM
बेखौफ अपराधियों की चुनौती! स्वर्ण व्यवसायी से लूट के बाद मैदान में SP, पुलिस की ताबड़तोड़ जांच, गिरफ्तारी का इंतजार
बेखौफ अपराधियों की चुनौती! स्वर्ण व्यवसायी से लूट के बाद मैदान में SP, पुलिस की ताबड़तोड़ जांच, गिरफ्तारी का इंतजार
Oct 10, 2026, 11:23:00 AM
INDvsWI : 5 रन पर 2 विकेट गंवाने के बाद सबसे बड़ी जीत, इंडीज बल्लेबाजों के आगे बेबस दिखे भारतीय गेंदबाज
INDvsWI : 5 रन पर 2 विकेट गंवाने के बाद सबसे बड़ी जीत, इंडीज बल्लेबाजों के आगे बेबस दिखे भारतीय गेंदबाज
Oct 10, 2026, 10:53:00 AM
दुर्गा पूजा को लेकर महापौर बैन प्रिया ने किया पूजा पंडालों का निरीक्षण
दुर्गा पूजा को लेकर महापौर बैन प्रिया ने किया पूजा पंडालों का निरीक्षण
Oct 10, 2026, 10:38:00 AM
हार्डवेयर दुकानदार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मची सनसनी
हार्डवेयर दुकानदार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मची सनसनी
Oct 10, 2026, 10:36:00 AM
आइसक्रीम खाने के शौकीन हैं तो हो जाए सावधान, जहरीले आइसक्रीम से सट गए होंठ, बच्चे हुए बीमार
आइसक्रीम खाने के शौकीन हैं तो हो जाए सावधान, जहरीले आइसक्रीम से सट गए होंठ, बच्चे हुए बीमार
Oct 10, 2026, 10:15:00 AM
जिला खेल पदाधिकारी पर पति ने लगाया मारपीट का आरोप, सिटी थाने में दिया आवेदन
जिला खेल पदाधिकारी पर पति ने लगाया मारपीट का आरोप, सिटी थाने में दिया आवेदन
Oct 10, 2026, 9:26:00 AM
बालू घाटों की कैटेगरी के अनुसार हुई सफल नीलामी, सरकार को करोडों में मिला राजस्व
बालू घाटों की कैटेगरी के अनुसार हुई सफल नीलामी, सरकार को करोडों में मिला राजस्व
Oct 10, 2026, 9:18:00 AM