WhatsApp ने बढ़ाई टेंशन, अचानक लॉक हुए हजारों व्हाट्सएप अकाउंट्स, फोटो-वीडियो और स्टिकर भेजना हुआ बंद

भारत सहित दुनिया भर के हजारों व्हाट्सऐप यूजर्स की मुसीबत बढ़ गई है। WhatsApp पर हजारों यूजर्स को फोटो, वीडियो और अन्य मीडिया फाइल भेजने में परेशानी हो रही है। WhatsApp ने हजारों अकाउंट्स को 24 घंटे के लिए 'अंडर रिव्यू' में डाल दिया।

WhatsApp ने बढ़ाई टेंशन, अचानक लॉक हुए हजारों व्हाट्सएप अकाउंट्स, फोटो-वीडियो और स्टिकर भेजना हुआ बंद

भारत सहित दुनिया भर के हजारों व्हाट्सऐप यूजर्स की मुसीबत बढ़ गई है।   WhatsApp पर हजारों यूजर्स को फोटो, वीडियो और अन्य मीडिया फाइल भेजने में परेशानी हो रही है। टेक्स्ट मैसेज कई लोगों के लिए काम करते रहे, लेकिन मीडिया अपलोड नहीं हो रहा। इससे पहले भारत सहित दुनिया भर के हजारों व्हाट्सऐप यूजर्स को सोमवार की रात अचानक बड़ा झटका लगा।  जब मेटा के स्वामित्व वाले लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp  ने बिना किसी पूर्व चेतावनी हजारों व्हाट्सऐप अकाउंट्स को 24 घंटे के लिए 'अंडर रिव्यू' में डाल दिया। सके कारण प्रभावित लोग न तो किसी को मैसेज भेज पा रहे थे और न ही कॉल कर पा रहे थे।

दरअसल भारत समेत दुनियाभर के हजारों यूजर्स को WhatsApp पर फोटो, वीडियो और अन्य मीडिया फाइल भेजने में परेशानी हो रही है। टेक्स्ट मैसेज कई लोगों के लिए काम करते रहे, लेकिन मीडिया अपलोड नहीं हो रहा। हजारों यूजर्स ने शिकायत की कि WhatsApp पर मीडिया फाइलें भेजना अचानक बंद हो गया। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर बताया कि टेक्स्ट मैसेज तो भेजे जा रहे थे, लेकिन फोटो, वीडियो, स्टिकर और अन्य मीडिया फाइलें अपलोड ही नहीं हो रही थीं। कुछ यूजर्स को बार-बार Retry का मैसेज भी दिखाई दे रहा था। शुरुआत में कई लोगों को लगा कि उनके Wi-Fi या मोबाइल इंटरनेट में दिक्कत है, लेकिन बाद में पता चला कि यह समस्या सिर्फ उनके फोन तक सीमित नहीं थी।

हाल ही में भारत समेत कई देशों के कई यूजर्स के अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए रिव्यू (Review) में चले गए थे। इसके बाद वे ऐप के कई फीचर्स का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे। अब हजारों यूजर्स फोटो, वीडियो और स्टिकर भेजने में परेशानी का सामना कर रहे हैं। हालांकि दोनों समस्याएं अलग-अलग हैं, लेकिन लगातार दो दिनों में सामने आई इन घटनाओं ने WhatsApp यूजर्स की चिंता जरूर बढ़ा दी है।

अचानक ऐप ब्लॉक होने के बाद जैसे ही यूजर्स ने व्हाट्सऐप ओपन किया, उन्हें स्क्रीन पर एक नोटिस दिखाई दिया। जिस पर लिखा था 'Account in review Your account activity and device info is being checked' इस मैसेज में साफ लिखा था कि यूजर्स की एक्टिविटी और डिवाइस की जानकारी जांची जा रही है और इसका परिणाम आमतौर पर 24 घंटे के भीतर नोटिफाई किया जाएगा।

यह समस्या रात लगभग 8 बजे के आसपास सामने आई। एप खोलने के बाद स्क्रीन पर यह संदेश दिखाई दे रहा था, अकाउंट समीक्षा में है। अनुरोध की तारीख 3 अगस्त 2026। आपकी अकाउंट गतिविधियों और डिवाइस की जानकारी की जांच की जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह हमारी सेवा की शर्तों का पालन करता है। हम आमतौर पर 24 घंटे के भीतर आपको परिणाम की सूचना देंगे।

इस मामले में Meta ने सफाई दी है। व्हाट्सऐप के प्रवक्ता ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि हम अपने प्लेटफॉर्म को सुरक्षित रखने और इसका दुरुपयोग रोकने के लिए लगातार काम करते हैं। इसके लिए सुरक्षा प्रणालियों के तहत अकाउंट्स बैन किए जाते हैं। लेकिन कई बार हमारे ऑटोमेटेड सिस्टम से भी गलती हो जाती है। अगर ऐसा हुआ है, तो हम इसे जल्द से जल्द ठीक करने और लोगों को दोबारा चैटिंग से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

Trending News

राम जानकी मंदिर से पौराणिक अष्टधातु की मूर्ति चोरी, गस्ती पार्टी और चौकीदार निलंबित
राम जानकी मंदिर से पौराणिक अष्टधातु की मूर्ति चोरी, गस्ती पार्टी और चौकीदार निलंबित
Aug 04, 2026, 12:37:00 PM
परीक्षा माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी, 158 केस होंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट में ट्रांसफर
परीक्षा माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी, 158 केस होंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट में ट्रांसफर
Aug 04, 2026, 12:26:00 PM
तमिलनाडु: पूर्व डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, आपत्तिजनक भाषा का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, आपत्तिजनक भाषा का आरोप
Aug 04, 2026, 12:26:00 PM
 नीतीश कुमार CM रहते तो...बांकीपुर में बीजेपी की हार पर अनंत सिंह का बड़ा बयान
नीतीश कुमार CM रहते तो...बांकीपुर में बीजेपी की हार पर अनंत सिंह का बड़ा बयान
Aug 04, 2026, 12:15:00 PM
गुरुजी की कर्मभूमि में उमड़ेगा जनसैलाब, CM हेमंत करेंगे 14 फीट प्रतिमा का अनावरण
गुरुजी की कर्मभूमि में उमड़ेगा जनसैलाब, CM हेमंत करेंगे 14 फीट प्रतिमा का अनावरण
Aug 04, 2026, 11:49:00 AM
JPSC PT रद्द होने के संकेत! हेमंत सरकार बनाएगी जांच कमेटी
JPSC PT रद्द होने के संकेत! हेमंत सरकार बनाएगी जांच कमेटी
Aug 04, 2026, 11:01:00 AM
WhatsApp ने बढ़ाई टेंशन, अचानक लॉक हुए हजारों व्हाट्सएप अकाउंट्स, फोटो-वीडियो और स्टिकर भेजना हुआ बंद
WhatsApp ने बढ़ाई टेंशन, अचानक लॉक हुए हजारों व्हाट्सएप अकाउंट्स, फोटो-वीडियो और स्टिकर भेजना हुआ बंद
Aug 04, 2026, 10:55:00 AM
पप्पू यादव पर हमले के विरोध में गृह मंत्री और दिल्ली सरकार का पुतला दहन
पप्पू यादव पर हमले के विरोध में गृह मंत्री और दिल्ली सरकार का पुतला दहन
Aug 04, 2026, 10:22:00 AM
लापता बच्चे को खोजने की कोशिश अबतक नाकाम, आक्रोशित परिजनों ने किया एनएच जाम
लापता बच्चे को खोजने की कोशिश अबतक नाकाम, आक्रोशित परिजनों ने किया एनएच जाम
Aug 04, 2026, 10:08:00 AM
मुख्यमंत्री व नगर विकास एवं आवास विभाग सफाई मित्रों की मांगों पर लें शीघ्र निर्णय लें : वार्ड पार्षद
मुख्यमंत्री व नगर विकास एवं आवास विभाग सफाई मित्रों की मांगों पर लें शीघ्र निर्णय लें : वार्ड पार्षद
Aug 04, 2026, 9:52:00 AM