आज से शुरू हुई रेडमी नोट 17 5G की पहली सेल, दमदार है इसकी बैट्री

आज से शुरू हुई रेडमी नोट 17 5G की पहली सेल, दमदार है इसकी बैट्री

मिड सेगमेंट से लेकर अपर सेगमेंट तक में कई मॉडल में मोबाइल फोन लेकर आने वाली और अपनी अलग पहचान बनाने वाली रेडमी कंपनी ने नोट सीरीज के नये  Redmi Note 17 5G फोन को लॉन्च कर दिया है। इस डिवाइस को अमेजन और Xiaomi India के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। इस फोन को चीन में लॉन्च् होने के कुछ सप्ताह बाद भारत में पेश किया गया है।

इस फोन की सबसे बडी खूबी इसकी 8000 mAh की बैट्री है। फोन का डिस्प्ले 120Hz AMOLED और क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 4 Gen 4 चिपसेट है। डिवाइस Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 के साथ आता है। इसकी कीमत 27,999 रूपये से शुरू होती है। इस कीमत में  6GB/128GB मॉडल मिलता है। जबकि फोन के 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत 30,999 रूपये है। 

अपने लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी SBI, Axis Bank या Kotak Bank के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके 3,000 रूपये की इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है।ये स्मार्टफोन Arctic Blue, Dark Night और Starlight Purple कलर ऑप्शन में उपब्लध है। Redmi Note 17 5G में 6.9-इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट, 100% DCI-P3 कलर गैमट और 1,800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। फोन में 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 960Hz PWM डिमिंग, Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन भी मिल रही है। डिवाइस में गीली उंगलियों से बेहतर टच रिस्पॉन्स के लिए HydroTouch 2.0 सपोर्ट भी मिल रहा है।

फोन को पावर देने के लिए इसमें 4nm प्रोसेस पर बना स्नैपड्रैगन 4 Gen 4 प्रोसेसर मिल रहा है, जिसके साथ 8GB तक LPDDR4X RAM और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज मिल रही है। डिवाइस में Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 है और Xiaomi ने चार साल के Android OS अपग्रेड और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

Redmi Note 17 5G में f/1.8 अपर्चर और 2x तक डिजिटल जूम वाला 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा मिल रहा है, जिसके साथ एक सेकेंडरी कैमरा भी मिल रहा है। जबकि फोन में सामने की तरफ 8MP का सेल्फी कैमरा है, जो 30fps पर 1080p वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। फोन को ठंडा रखने के लिए, इसमें 10,416 sq mm ग्रेफाइट हीट डिसिपेशन एरिया वाला वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है।

Trending News

भव्य तिरंगा यात्रा, बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर निकाली यात्रा, विधायक, अधिकारी समेत जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
भव्य तिरंगा यात्रा, बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर निकाली यात्रा, विधायक, अधिकारी समेत जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
Aug 12, 2026, 12:04:00 PM
पान मसाला खाने वालों के लिए अहम खबर, कंपनियों को दिए गए निर्देश
पान मसाला खाने वालों के लिए अहम खबर, कंपनियों को दिए गए निर्देश
Aug 12, 2026, 12:02:00 PM
महाराजगंज में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
महाराजगंज में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
Aug 12, 2026, 11:46:00 AM
SC-ST एक्ट मामलों के जल्द निपटारे के लिए बड़ा फैसला,  बिहार में 19 अतिरिक्त अदालतें, आदेश जारी
SC-ST एक्ट मामलों के जल्द निपटारे के लिए बड़ा फैसला, बिहार में 19 अतिरिक्त अदालतें, आदेश जारी
Aug 12, 2026, 11:30:00 AM
चाय की दुकान में घुसी शराब लदी कार, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, चालक फरार
चाय की दुकान में घुसी शराब लदी कार, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, चालक फरार
Aug 12, 2026, 11:25:00 AM
आज से शुरू हुई रेडमी नोट 17 5G की पहली सेल, दमदार है इसकी बैट्री
आज से शुरू हुई रेडमी नोट 17 5G की पहली सेल, दमदार है इसकी बैट्री
Aug 12, 2026, 11:12:00 AM
रांची लौट रहे ITBP जवान की दर्दनाक मौ*त, तिरंगे में लिपटकर गांव पहुंचा पार्थिव शरीर
रांची लौट रहे ITBP जवान की दर्दनाक मौ*त, तिरंगे में लिपटकर गांव पहुंचा पार्थिव शरीर
Aug 12, 2026, 11:10:00 AM
बिहार पुलिस में 10 हजार से अधिक पदों पर बहाली, डीजीपी ने किया बड़ा ऐलान
बिहार पुलिस में 10 हजार से अधिक पदों पर बहाली, डीजीपी ने किया बड़ा ऐलान
Aug 12, 2026, 11:03:00 AM
आधी रात भारी पुलिस बल के साथ धरना स्थल पहुंचे अफसर, प्रशासन-छात्र आमने-सामने
आधी रात भारी पुलिस बल के साथ धरना स्थल पहुंचे अफसर, प्रशासन-छात्र आमने-सामने
Aug 12, 2026, 10:45:00 AM
दो बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, एक शिक्षक की मौत
दो बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, एक शिक्षक की मौत
Aug 12, 2026, 10:37:00 AM