बारिश में भीग गया या पानी में गिर गया फोन? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे बचा सकते हैं अपना स्मार्टफोन

बारिश में या किसी अन्य वजहों से स्मार्टफोन के भीगने की समस्या काफी आम है। अगर आपका डिवाइस भी बारिश में भीग गया है, तो कुछ जरूरी सावधानियां अपनाकर आप उसे खराब होने से बचा सकते हैं। साथ ही भूलकर भी ये गलतियां नहीं करें।

बारिश में भीग गया या पानी में गिर गया फोन? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे बचा सकते हैं अपना स्मार्टफोन

बारिश में या किसी अन्य वजहों से स्मार्टफोन के भीगने की समस्या काफी आम है। अगर आपका डिवाइस भी बारिश में भीग गया है, तो कुछ जरूरी सावधानियां अपनाकर आप उसे खराब होने से बचा सकते हैं। नहीं तो एक गलती कई दफा इतनी भारी पड़ती है कि फोन हमेशा के लिए ही खराब हो जाता है।  यही छोटी-सी गलती फोन की स्क्रीन, मदरबोर्ड या चार्जिंग पोर्ट को हमेशा के लिए खराब कर सकती है। अगर आपका फोन भी बारिश में भीग गया है या पानी में गिर गया है तो परेशान न हों। हम आपको ऐसे टिप्स बता रहा है जिनकी मदद से आप भीगे हुए फोन को ठीक कर सकते हैं। साथ ही भूलकर भी ये  गलतियां नहीं करें वरना हजारों का नुकसान हो सकता है। 

पहले बात करते हैं फोन के बारिश में भीगने या पानी में गिरने पर क्या नहीं करना चाहिए। अगर आपका फोन बारिश में भीग जाए या पानी में गिर जाए, तो सबसे पहले फोन को तुरंत पानी से बाहर निकालना चाहिए और अगर वह ऑन है तो उसे बंद कर दीजिए। फोन के अंदर पानी होने पर बिजली का करंट सर्किट को नुकसान पहुंचा सकता है।

फोन का कवर तुरंत निकाल दें। सिम ट्रे को भी बाहर निकाल लें। इसके बाद सूखे और मुलायम कपड़े से फोन को अच्छी तरह पोंछ लें। चार्जिंग पोर्ट और स्पीकर ग्रिल के पास जमा पानी को भी बाहर आने दें। फोन को तुरंत चार्जिंग पर ना लगाएं। अगर फोन के अंदर या चार्जिंग पोर्ट में नमी है, तो चार्ज करने से शॉर्ट सर्किट हो सकता है। 

 कई लोग हेयर ड्रायर से गर्म हवा मारने लगते हैं। यह भी सही तरीका नहीं है। तेज गर्मी फोन के अंदर लगे गोंद, डिस्प्ले और बैटरी को नुकसान पहुंचा सकती है।  अगर फोन सिर्फ बारिश में हल्का भीगा है, तो उसे कुछ घंटे सूखने दें।  लेकिन अगर वह नदी, समुद्र, स्विमिंग पूल या किसी और पानी में गिरा है, तो मामला थोड़ा अलग हो सकता है।  ऐसे मामलों में फोन को जल्द से जल्द अधिकृत सर्विस सेंटर में दिखाना बेहतर रहता है। 

  ये उपाय बचा सकते हैं आपका भीगा स्मार्टफोन

अगर बारिश में भीगने से फोन में पानी चला गया है, तो उसे फटाफट स्विच ऑफ कर दें। गीले फोन को चालू रखने से अंदर शॉर्ट सर्किट होने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। 

गीले फोन को चार्ज पर लगाना बेहद खतरनाक हो सकता है। इससे शॉर्ट सर्किट या अन्य हार्डवेयर डैमेज होने का खतरा बढ़ जाता है।

फोन ऑफ करने के बाद सबसे पहले उसकी सिम ट्रे बाहर निकाल दें। इसके साथ ही सिम कार्ड और मेमोरी कार्ड को भी अलग रखें। इससे फोन के अंदर हवा पहुंचने में काफी मदद मिलेगी और नमी जल्दी सूख सकती है।

पहले फोन की स्क्रीन, बैक पैनल, कैमरा मॉड्यूल और किनारों पर मौजूद पानी को अच्छे से साफ करें। इसके लिए सूखे सूती कपड़े या टिश्यू पेपर का यूज करें और फोन को धीरे-धीरे पोंछें। 

फोन को गलती से भी हेयर ड्रायर या किसी अन्य गर्म हवा वाले डिवाइस से सुखाने की कोशिश न करें। ज्यादा गर्मी स्क्रीन, बैटरी और अंदर मौजूद अन्य पार्ट्स को नुकसान पहुंचा सकती है। 

Trending News

जेल भरो आंदोलन में उमड़ा किसानों-मजदूरों का सैलाब, हजारों प्रदर्शनकारी गिरफ्तार, पुलिस से भी नोकझोंक
जेल भरो आंदोलन में उमड़ा किसानों-मजदूरों का सैलाब, हजारों प्रदर्शनकारी गिरफ्तार, पुलिस से भी नोकझोंक
Aug 10, 2026, 6:57:00 PM
सीएम सम्राट चौधरी से मिले बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी
सीएम सम्राट चौधरी से मिले बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी
Aug 10, 2026, 6:52:00 PM
CRPF 215 बटालियन और पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में हथियार बरामद, जंगली क्षेत्र में चली सघन तलाशी
CRPF 215 बटालियन और पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में हथियार बरामद, जंगली क्षेत्र में चली सघन तलाशी
Aug 10, 2026, 6:41:00 PM
जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा: परिवार नियोजन सेवाओं में बिहार की उल्लेखनीय उपलब्धि
जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा: परिवार नियोजन सेवाओं में बिहार की उल्लेखनीय उपलब्धि
Aug 10, 2026, 6:38:00 PM
ट्रक के केबिन से युवक का शव बरामद, 36 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
ट्रक के केबिन से युवक का शव बरामद, 36 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
Aug 10, 2026, 6:21:00 PM
रक्षाबंधन को लेकर इंडिया पोस्ट की विशेष राखी डिलीवरी सेवा, बुकिंग पर भी विशेष छूट
रक्षाबंधन को लेकर इंडिया पोस्ट की विशेष राखी डिलीवरी सेवा, बुकिंग पर भी विशेष छूट
Aug 10, 2026, 6:19:00 PM
लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी मीटिंग, कई राज्यों में चुनाव को लेकर हुई चर्चा
लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी मीटिंग, कई राज्यों में चुनाव को लेकर हुई चर्चा
Aug 10, 2026, 6:07:00 PM
बारिश में भीग गया या पानी में गिर गया फोन? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे बचा सकते हैं अपना स्मार्टफोन
बारिश में भीग गया या पानी में गिर गया फोन? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे बचा सकते हैं अपना स्मार्टफोन
Aug 10, 2026, 5:59:00 PM
सुगौली रेलवे स्टेशन से विदेशी शराब बरामद, ट्रेन गुजरने के बाद प्लेटफॉर्म पर मिली शराब
सुगौली रेलवे स्टेशन से विदेशी शराब बरामद, ट्रेन गुजरने के बाद प्लेटफॉर्म पर मिली शराब
Aug 10, 2026, 5:21:00 PM
चांदी के आभूषणों की बढ़ती मांग, बीआइएस करेगा प्रयोगशालाओं का विस्तार
चांदी के आभूषणों की बढ़ती मांग, बीआइएस करेगा प्रयोगशालाओं का विस्तार
Aug 10, 2026, 5:06:00 PM