मोटोरोला ने शुरू किया एंड्रॉयड 17 अपडेट का रोल आउट
मोबाइल फोन बनाने की दिक्कज कंपनी मोटोरोला के यूजर्स के लिए अहम खबर है। दरअसल मोटोरोला ने एंड्रॉयड 17 अपडेट को रोल आउट करना शुरू कर दिया है।

मोबाइल फोन बनाने की दिक्कज कंपनी मोटोरोला के यूजर्स के लिए अहम खबर है। दरअसल मोटोरोला ने एंड्रॉयड 17 अपडेट को रोल आउट करना शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मोटरोला की जिन सीरीज में एंड्रॉयड 17 का अपडेट रोल आउट हुआ है, उनमें रेज़र, एज और मोटो जी सीरीज के फोन शामिल हैं। यानि इन सीरीज के फोन में ही एंड्रॉयड 17 का अपडेट स्टेज्ड मिलेगा।
एंड्रॉयड 17 को लेकर के जो जानकारी सामने आ रही है, उसके अनुसार इस रोलआउट में कई नए फीचर्स को ऐड किया गया है। जिन में बेहतर मल्टीटास्किंग, विंडो मैनेजमेंट और बड़े स्क्रीन के लिए बेहतर सपोर्ट शामिल है। इसके अलावा यह भी जानकारी दी गई है कि रेजर, ऐज मोटो जी और सिग्नेचर सीरीज में कम से कम 50 से ज्यादा ऐसे फोन हैं, जिनके लिए यह अपडेट उपलब्ध रहेगा। जबकि अन्य मॉडल के फोन को आने वाले कुछ हफ्ते या महीने में यह अपडेट मिलेगा यानि स्टेज रोल आउट होगा।
इस अपडेट को इंस्टॉल करने के लिए यूजर्स को सेटिंग और फिर सिस्टम और फिर सिस्टम अपडेट में जा करके अपडेट चेक करना होगा। अगर वहां पर अपडेट रोल आउट हो गया है तो वह दिखाई देगा। यूजर्स इस बात का जरूर ख्याल रखें कि अपडेट करने से पहले अपने फोन को चार्ज कर ले। संभव हो तो वाई-फाई से जुड़े और अपने डेटा बैकअप को भी ले लें।











