अब गूगल पे लाया एक और खास सर्विस, आसान होगा पैसे का मैनेजमेंट

गूगल ने अपने यूजर्स को एक सुविधा देने की तैयारी की है। इस सुविधा के रोलआउट होने के बाद यूजर्स अपने पैसे को और बेहतर तरीके से मैनेज कर सकेंगे।

अब गूगल पे लाया एक और खास सर्विस, आसान होगा पैसे का मैनेजमेंट

ऑनलाइन पेमेंट के लिए देश में कई सारे एप्लीकेशन हैं। इनमें गूगल पे के भी बडी संख्या में यूजर्स हैं। अपने यूजर्स के लिए गूगल पे वक्त वक्त पर अपडेट करते रहता है साथ ही नयी सुविधाओं को भी जोडता है। अब इसी क्रम में एक नयी खबर भी सामने आ रही है। दरअसल गूगल ने अपने यूजर्स को एक सुविधा देने की तैयारी की है। इस सुविधा के रोलआउट होने के बाद यूजर्स अपने पैसे को और बेहतर तरीके से मैनेज कर सकेंगे।

एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल पर पोस्ट करते हुए गूगल ने बताया है कि वह Google Pay में अपना AI सिस्टम Gemini शामिल कर रहा है। इस सुविधा से यूजर्स अपने पैसों, खर्चों को और बेहतर तरीके से मैनेज कर सकेंगे। इसके अलावा बजट और फाइनेंस से जुड़ी मुश्किल बातों को भी आसान भाषा में समझ पाएंगे। साथ ही अगर वह अपने पैसे को बचाना चाहते हैं तो उनको टिप्स भी मिल सकेगा।

इस सुविधा के बारे में अब तक जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार यूजर्स के लिए यह फीचर एक ऑप्शनल होगा। इसे यूजर्स अपनी पसंद के अनुसार इनेबल कर सकेंगे यानि यह फीचर डिफॉल्ट रूप से ऑन नहीं होगा। इसके अलावा, कंपनी ने भारत में RuPay नेटवर्क पर आधारित नया Google Pay Flex SBI कार्ड भी लॉन्च किया है। 

एक्स पर दी गयी जानकारी के अनुसार यह फीचर टेक्स्ट और वॉइस, दोनों तरह से उपलब्ध है। इसे दस भारतीय भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है यानि इतनी भाषाओं में यह उपलब्ध रहेगा। गूगल के AI से यूजर्स पैसे से खर्च संबंधी सवालों को भी पूछ सकते हैं। जो जानकारी आ रही है उसके अनुसार यह नया फीचर देश में गूगल पे यूज करने वाले कुछ खास यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है। इस सुविधा को इस्तेमाल करने के लिए, यूजर्स को पर्सनलाइजेशन ब्रिदइन गूगल पे सेटिंग को ऑन करना होगा।

Trending News

नगर निगम के सफाई कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, शहर में कूड़े का अंबार
नगर निगम के सफाई कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, शहर में कूड़े का अंबार
Jul 31, 2026, 3:48:00 PM
राशन की बोरी लेकर खुद पहुंचीं बुजुर्ग के घर, अब धान रोपने खेत में उतर गई DM वर्षा सिंह
राशन की बोरी लेकर खुद पहुंचीं बुजुर्ग के घर, अब धान रोपने खेत में उतर गई DM वर्षा सिंह
Jul 31, 2026, 3:32:00 PM
खगड़िया में बेलगाम अपराधियों का खौफ, व्यक्ति को सरेआम मारी एक के बाद एक पांच गोलियां
खगड़िया में बेलगाम अपराधियों का खौफ, व्यक्ति को सरेआम मारी एक के बाद एक पांच गोलियां
Jul 31, 2026, 3:02:00 PM
अब गूगल पे लाया एक और खास सर्विस, आसान होगा पैसे का मैनेजमेंट
अब गूगल पे लाया एक और खास सर्विस, आसान होगा पैसे का मैनेजमेंट
Jul 31, 2026, 2:29:00 PM
दरभंगा और सकरी चीनी मिल से बदलेगी मिथिलांचल की तस्वीर, रुकेगा पलायन, मिलेंगे रोजगार, ₹852.43 करोड़...
दरभंगा और सकरी चीनी मिल से बदलेगी मिथिलांचल की तस्वीर, रुकेगा पलायन, मिलेंगे रोजगार, ₹852.43 करोड़...
Jul 31, 2026, 2:24:00 PM
अस्पताल परिसर में मिली फिजियोथेरेपिस्ट की ला*श, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका
अस्पताल परिसर में मिली फिजियोथेरेपिस्ट की ला*श, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका
Jul 31, 2026, 2:05:00 PM
CIP Ranchi को मिले राष्ट्रीय महत्त्व का दर्जा, सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने उठाई मांग
CIP Ranchi को मिले राष्ट्रीय महत्त्व का दर्जा, सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने उठाई मांग
Jul 31, 2026, 1:49:00 PM
CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में 17 मेडल के साथ भारत किस नंबर पर, पदक बढ़े पर स्थान खिसके, पदकवीरों को जानिए
CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में 17 मेडल के साथ भारत किस नंबर पर, पदक बढ़े पर स्थान खिसके, पदकवीरों को जानिए
Jul 31, 2026, 1:46:00 PM
एक झटके में उजड़ गया परिवार! गर्भवती पत्नी समेत पति की सड़क हादसे में मौत
एक झटके में उजड़ गया परिवार! गर्भवती पत्नी समेत पति की सड़क हादसे में मौत
Jul 31, 2026, 1:39:00 PM
संदेहास्पद हालात में पति पत्नी की मौत, भूमि से जुड़े मामले में आये थे पैतृक गांव
संदेहास्पद हालात में पति पत्नी की मौत, भूमि से जुड़े मामले में आये थे पैतृक गांव
Jul 31, 2026, 1:33:00 PM