नेपाल में 2 हेलिकॉप्टर्स की भयंकर टक्कर, उड़े परखच्चे, एक की मौत, एक घायल

नेपाल के सोलुखुम्बु जिले में फेरीचे हेलिपैड पर उतरते समय दो हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए। नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि दोनों हेलिकॉप्टरों के पंखे टकराए। हादसे में एक विदेशी नागरिक की मौत हो गई।

नेपाल : नेपाल के सोलुखुम्बु जिले में फेरीचे हेलिपैड पर उतरते समय दो हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए। नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि दोनों हेलिकॉप्टरों के पंखे टकराए। हादसे में एक विदेशी नागरिक की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

फिस्टेल एयर व डायनेस्टी एयर के हेलिकॉप्टर फेरीचे हेलिपैड पर उतरते समय आपस में टकरा गए - नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण

नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि फिस्टेल एयर और डायनेस्टी एयर के हेलिकॉप्टर फेरीचे हेलिपैड पर उतरते समय आपस में टकरा गए। प्राधिकरण के अधिकारी ज्ञानेंद्र भुल ने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों हेलिकॉप्टरों के पंखे टकराए हैं। हादसे के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। सोलुखुम्बु जिला पुलिस कार्यालय के डीएसपी नवीनराज बुढाथोकी ने भी हादसे की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि खुम्बु पासांगल्हामु के फेरीचे हेलिपैड पर उतरते समय दोनों हेलिकॉप्टरों के पंखे आपस में टकरा गए।