सीरिया की एक अदालत ने अपने ही देश के अपदस्थ राष्ट्रपति बशरल अल असद को मौत की सजा सुनाई है। अदालत ने बशर अल असद के साथ ही उनके भाई को भी दोषी ठहराते हुए सजा सुनायी है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन दोनों को ही यह सजा युद्ध अपराधों में दोषी ठहराये जाने के बाद उनकी अनुपस्थिति में सुनाई गई। इन दोनों के ही ऊपर यह आरोप है कि सीरिया में करीब 14 साल तक चले संघर्ष के दौरान अपराध किया गया, जिसमें करीब पांच लाख लोगों की जानें चली गई।
विभिन्न मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इसी मामले में असद के मामा के बेटे यानि उनके ममेरे भाई आतिफ नजीब को भी मौत की सजा सुनाई गई। नजीब के ऊपर देश के दक्षिणी प्रांत दारा में सरकार की कार्रवाई का नेतृत्व करने का आरोप था। जिसके बाद विद्रोह शुरू हुआ और बाद में यही विद्रोह गृहयुद्ध में बदल गया। बताया जा रहा है कि नजीब को सजा सुनाने से पहले कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जेल की वर्दी पहनाकर अदालत में एक पिंजरे के अंदर खड़ा किया गया। इसके बाद न्यायाधीश ने सजा सुनाई।
ज्ञात हो कि असद और उनके भाई माहेर करीब दो साल पहले 2024 में दमिश्क में प्रवेश करने के बाद रूस भाग गये थे। हालांकि नजीब को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में नजीब उनमें शामिल हो गये। जिनके ऊपर मुकदमा चलाया गया। ज्ञात हो कि नजीब सीरियाई सेना के पूर्व ब्रिगेडियर जनरल हैं। वह 2011 में असद शासन के दौरान दक्षिणी सीरिया के दारा प्रांत में राजनीतिक सुरक्षा शाखा के प्रमुख थे।