पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक अस्पताल में आग लगने से हड़कंप मच गया। बुधवार को पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में आग लग गई, जिससे 15 नवजात शिशुओं की मौत हो गई। हालांकि एक बच्चे की जान बच गई है। बताया जा रहा है कि आग लगने के समय नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे, जिनमें से सिर्फ एक बच्चे को ही वार्ड से बचाया जा सका।
जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक आग सुबह करीब 7 बजे अस्पताल के गायनेकोलॉजी वार्ड में लगी। यह अस्पताल पाकिस्तान की राजधानी में स्थित है। घटना की सूचना मिलते ही बचाव दल अस्पताल पहुंचा और उन्होंने आग बुझाने और अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकालने का काम किया, साथ ही घटनास्थल पर कूलिंग ऑपरेशन भी चलाया। बचाव अधिकारियों के मुताबिक आग नर्सरी के अंदर एयर-कंडीशनर कंप्रेसर के फटने से लगी थी।
जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में आग सुबह 6:45 बजे लगी, जब राजधानी में स्थित अस्पताल की नर्सरी के अंदर एक एयर-कंडीशनर का कंप्रेसर फट गया। बचाव अधिकारियों ने बताया कि आग बुझा दी गई है और टीमें घटनास्थल पर कूलिंग ऑपरेशन चला रही हैं। जिला प्रशासन के मुताबिक MCH वार्ड की तीसरी मंजिल पर लगी आग में 14 बच्चे बुरी तरह झुलस गए।
जिला प्रशासन के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए और बचाव कार्य में दमकल की छह गाड़ियां और चार एम्बुलेंस शामिल थीं। इस घटना की जांच के लिए अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में एक जांच समिति का गठन किया गया है। फ़िलहाल इस दर्दनाक हादसे को लेकर इलाके में सनसनी है।