लेबनान में फांसी की सजा खत्म, ऐसा करने वाला पहला पश्चिम एशियाई देश

लेबनान की संसद ने मौत की सजा को खत्म करने वाला कानून पारित कर दिया है। इसके साथ ही लेबनान दुनिया के उन देशों की सूची में शामिल हो गया है, जहां अब मौत की सजा नहीं सुनाई जाएगी।

पश्चिम एशिया के देश लेबनान की संसद ने मौत की सजा को खत्म करने वाला कानून पारित कर दिया है। इसके साथ ही लेबनान दुनिया के उन देशों की सूची में शामिल हो गया है, जहां अब मौत की सजा नहीं सुनाई जाएगी। साथ ही साथ लेबनान पश्चिम एशिया का पहला ऐसा देश बन गया है, जिसने फांसी की सजा को औपचारिक रूप से समाप्त कर दिया है। लेबनान की संसद ने इस सजा को खत्म करने वाले कानून को पारित किया। अब नई व्यवस्था के तहत मौत की सजा के बदले आजीवन कारावास और कडे श्रम की सजा दी जाएगी। 

अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दुनिया के 54 ऐसे देश अभी भी हैं, जहां पर मौत की सजा का कानूनी प्रावधान है। वहीं 113 ऐसे देश हैं, जहां मौत की सजा को पूरी तरीके से खत्म कर दिया गया है। जबकि नौ ऐसे भी देश हैं, जहां कुछ अपराधों के लिए मौत की सजा समाप्त की गई है।

वहीं एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में पिछले पांच साल में 125 लोगों को फांसी की सजा दी गयी है। इनमें 2025 में सबसे ज्यादा 47 लोगों को फांसी की सजा दी थी। वहीं 2024 में 25, 2023 में 24, 2022 में 18 और 2021 में 11 लोगों को फांसी की सजा दी थी। चीन, ईरान, सऊदी अरब, इराक और अमेरिका जैसे देशों में मृत्युदंड के मामले सबसे ज्यादा दर्ज किए जाते हैं।