नेपाल में तबाही, अचानक आई भीषण बाढ़ से मचा हाहाकार, एक हजार से ज्यादा लापता !

पडोसी देश नेपाल से खौफनाक खबर है। यहां अचानक आयी भीषण बाढ़ से तबाही मच गयी है। यह भीषण बाढ़ तिब्बत की ओर से अचानक आई।

भारत से सटे पडोसी देश नेपाल से खौफनाक खबर है। यहां अचानक आयी भीषण बाढ़ से तबाही मच गयी है। यह भीषण बाढ़ तिब्बत की ओर से अचानक आई और अपने रास्ते में पडने वाली हर चीज को तिनके की तरह बहाकर चली गयी। इस तबाही के बाद से पूरी दुनिया की नजरें नेपाल पर टिकी हुई हैं।

मिली खबर के अनुसार तिब्बत की तरफ के नेपाल के हिस्से में बुधवार को अचानक प्रलंयकारी भीषण बाढ़ की खबर सामने आयी। बताया जा रहा है कि इस बाढ़ के कारण नेपाल के रसुवा जिले के टिमुरे बाजार क्षेत्र में भारी तबाही हुई है। बताया जा रहा है कि लेन्दे खोला (भोटेकोशी) में आई बाढ़ से रसुवा सीमा नाके पर बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। अधिकारियों के अनुसार, टिमुरे सहित आसपास के दो बाजार बाढ़ से पूरी तरह तहस-नहस हो गए हैं। इस तबाही के मंजर में 1000 लोगों के बहने की आशंका है। हालांकि, इस संबंध में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

इधर नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने देश में अचानक आई बाढ़ से हुए भारी तबाही के बीच राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन की आपात बैठक बुलाई है। उनके सलाहकार असीम शाह ने बताया कि प्रधानमंत्री शाह सीधे ही प्रभावित क्षेत्रों के प्रमुख जिलाधिकारियों से संपर्क में हैं और हर पल की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

वहीं प्राप्त खबर के अनुसार रसुवा के सहायक प्रमुख जिला अधिकारी ने बताया कि इस बाढ़ ने बाजार और कस्टम कार्यालय क्षेत्र को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। रसुवा भन्सार क्षेत्र में बड़ी संख्या में वाहन और अन्य सामान मौजूद थे, जो बाढ़ में बह गए। पिछले साल की बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुए स्थान पर हाल ही में बनाया गया नया पुल भी इस बाढ़ में बह गया है। वहीं जिला पुलिस कार्यालय रसुवा के अनुसार, बुधवार सुबह करीब नौ बजे अचानक आई भीषण बाढ़ से टिमुरे बाजार की बस्ती प्रभावित हुई। अचानक आई बाढ़ से निचले तटीय क्षेत्र में जलविद्युत परियोजनाओं के बह जाने और बस्तियों में बाढ़ का पानी घुसने की भी खबर मिली है।

हर तरफ मचे हाहाकार के बीच खबर यह भी है कि पीएम बालेन शाह के निर्देश पर सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। हेलीकॉप्टर्स के जरिए उफनते पानी के बीच फंसी जिंदगियों को बचाने के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।