मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी 15 अक्टूबर को वाराणसी और मिर्जापुर में आजोयित स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह में भाग लिया। जनता को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक (PDA) के नारे पर तीखा हमला बोला है। मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी के पीडीए का अर्थ 'परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी' या 'पराया धन अपना' बताया है।
SP ने राज्यसभा चुनाव में टिकट बंटवारे के दौरान पिछड़े, दलित या अल्पसंख्यक वर्गों को सही प्रतिनिधित्व देने के बजाय अपने परिवार व चहेतों को प्राथमिकता दी - CM योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि सपा ने राज्यसभा चुनाव में टिकट बंटवारे के दौरान पिछड़े, दलित या अल्पसंख्यक वर्गों को सही प्रतिनिधित्व देने के बजाय अपने परिवार और चहेतों को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि सपा की राजनीति केवल एक परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है और इनके समय में प्रदेश में विकास नहीं हुआ, बल्कि अराजकता और भाई-भतीजावाद रहा। इस बयान के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री खुद बाहर से आए हैं और यदि उनके गुरु/रिश्तेदार गोरखपुर पीठ में नहीं होते, तो उनकी स्थिति अलग होती।
योगी ने कहा- जिन लोगों ने समाज, प्रदेश व देश को ही अपना परिवार माना है, वहीं परिवर्तन भी ला सकते हैं...
सीएम योगी ने कहा कि जिन लोगों ने समाज, प्रदेश और देश को ही अपना परिवार माना है, वहीं परिवर्तन भी ला सकते हैं...कोई भी व्यक्ति यदि स्वच्छता मित्रों का पैसा काटेगा, तो उसके खिलाफ हम कड़ी कार्रवाई करेंगे। प्रयागराज में एक माफिया ने जमीन कब्जा किया था, उसे खाली कराकर वहां गरीबों, वंचितों और दलितों के लिए ऊंची-ऊंची इमारत बनाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि माफिया की जगह मिट्टी में है... कांग्रेस केवल नेहरु परिवार और समाजवादी पार्टी सैफई परिवार तक सीमित है। प्रदेश को इन्होंने बेगाना बना दिया था। जिन लोगों ने श्रीराम मंदिर का विरोध किया, आस्था पर कुठाराघात किया, आज वे श्री अयोध्या धाम के बारे में उपदेश दे रहे हैं।