उत्तर प्रदेश MLC चुनाव : BJP ने 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव (MLC) 2026 के नामों की लिस्ट जारी कर दी है। कुल छह उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव (MLC) 2026 के नामों की लिस्ट जारी कर दी है। कुल छह उम्मीदवारों की सूची जारी की है। भाजपा ने भी एमएलसी चुनाव के लिए 11 सीटों में से छह सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी ने एमएलसी चुनाव के लिए अपने सभी 11 उम्मीवारों की घोषणा कर दी है।

उत्तर प्रदेश स्नातक व शिक्षक विधान परिषद सदस्य के लिए BJP ने 6 सीटों पर उम्मीदवार 

आपको बता दें कि बीजेपी ने विधानसभा परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी कर दी है। इनमें वाराणसी स्नातक से केदार नाथ सिंह को भाजपा ने अपने प्रत्याशी बनाया है। वहीं मेरठ स्नातक से दिनेश गोयल को, इलाहाबाद-झांसी स्नातक से अशोक कुमार राठौर, वाराणसी शिक्षक से डॉ. प्रमोद मिश्रा को उम्मीदवार बनाया है। इनके अलावा आगरा शिक्षक से इंजीनियर हरि किशोर तिवारी और गोरखपुर से फैजाबाद शिक्षक से ध्रुव त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया है। जबकि बाकी बची पांच सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर मंथन किया जा रहा है। जल्द ही बीजेपी इन सीटों पर भी अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर सकती है।

MLC चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को वोटिंग

दरअसल, यूपी में विधान परिषद चुनाव के लिए आज 29 सितंबर से अधिसूचना जारी हो चुकी है। जिसके बाद बीजेपी और सपा दोनों की ओर से तैयारियां शुरू हो गई हैं। उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख छह अक्टूबर है। उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच की अंतिम तिथि सात अक्टूबर है। नौ अक्टूबर तक प्रत्याशी नामांकन वापस ले सकेंगे, 23 अक्टूबर को वोटिंग होगी और 27 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी।