यूपी विधानसभा चुनाव: आजाद समाज पार्टी ने की 42 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव है। विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों अपने अपने स्तर से तैयारियों में लगी हुई हैं। इसी बीच आजाद समाज पार्टी ने प्रदेश के 42 विधानसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव है। विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों अपने अपने स्तर से तैयारियों में लगी हुई हैं। इसी बीच आजाद समाज पार्टी ने प्रदेश के 42 विधानसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। सूची में बीस उम्मीदवार अनुसूचित जाति के हैं, जबकि 13 ओबीसी और नौ मुस्लिम उम्मीदवार हैं।

आजाद समाज पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की। इस पार्टी की तरफ से अब तक 87 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की जा चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चन्द्र शेखर आजाद के निर्देश एवं प्रदेश कमेटी की संस्तुति पर इन विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। बताया यह भी गया है कि गत 31 जुलाई को विधानसभा प्रभारियों की पहली सूची जारी किए जाने के बाद अब संगठनात्मक तैयारियों को और मजबूत करते हुए इस दूसरी सूची को जारी किया गया है।


इन सीटों पर उम्मीदवारों की हुई घोषणा

मुजफ्फरनगर -मीरपुर सीट- रविंद्र भाटी

संभल- चंदौसी सीट - रमेश गंधर्व

रामपुर - स्वार सीट - इरफ़ान अल्वी

अमरोहा - हसन पुर सीट - चौधरी शाहनवाज

बुलंदशहर - सिकंदराबाद सीट - ललित भाटी

अलीगढ़- शहर सीट - फ़रीद अल्वी प्रधान

एटा - मरहरा सीट -चंद्र प्रकाश

एटा-जलेसर - प्रवेंद्र कुमार

बरेली - मीरगंज सीट - डॉ जावेद

बरेली-भोजीपुरा सीट - ख़ुर्शीद

लखीमपुर खीरी- धौरहरा सीट - सुरेश चंद्र लोधी

सीतापुर- सिंधौली सीट - बाल गोविंद राजवंशी

हरदोई - सांडी सीट - जय प्रकाश

उन्नाव - बंगारमऊ सीट - मुसब्बिर खान

उन्नाव-सफीपुर - राज कुमार गौतम

उन्नाव-मोहान - मनोज कुमार

रायबरेली - सरेनी - केशवलाल रावत

अमेठी - जगदीश पुरम- सुनील राज

अमेठी-गौरीगंज - दिनेश साहू

सुल्तानपुर- सदर सीट- अनीस अहमद खां

फर्रुखाबाद - कायमगंज सीट - रविंद्र पाल सिंह

औरैया-औरैया - विजय जे गौतम

कानपुर देहात - सिकंदरा सीट - रविंद्र पाल फौजी

कानपुर नगर - घाटमपुर सीट - अर्पित आज़ाद

झांसी - गरौठा - पीतांबर पटेल

बांदा - नरैनी सीट -सुनील कुमार वर्मा

प्रयागराज - फूलपुर - शाहिद अख़्तर खान

प्रयागराज-करछना - चंदन पासी

प्रयागराज - कोराव - दिनेश चौधरी

बाराबंकी - सदर सीट - कपिल वर्मा पटेल

बाराबंकी-हैदरगढ़ - रामहेत रावत

अयोध्या - गोसाईगंज- मनोज कुमार यादव

अंबेडकर -अकबरपुर - महेंद्र राजभर

बहराइच- बलहा - जेपी राव

बलरामपुर- बलरामपुर- लालजी लहरी

गोंडा -गोंडा सदर - मोबीन अहमद

गोंडा-गौरा सीट -सुरेश यादव

सिद्धार्थनगर - इटवा - कालीचरण यादव

मऊ - मुहम्मदाबाद - प्रेमचंद्र राम

चंदौली - चकिया - सिद्धार्थ प्राण बाहू

वाराणसी- शिवपुर - मनोज कुमार यादव

सोनभद्र - रोबर्ट्सगंज - राहुल कुमार