सबकुछ दांव पर..2027 वर्ल्ड कप को लेकर रोहित शर्मा-विराट कोहली का बड़ा बयान, फैंस की बढ़ी बैचेनी

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा का 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले रोहित और विराट ने वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा संकेत दिया है।

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा का 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके रोहित शर्मा फ़िलहाल वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले रोहित ने कहा कि उनके लिए अभी क्रिकेट का सफर खत्म नहीं हुआ है। वहीं महान बल्लेबाज विराट कोहली ने कहा है कि 2027 में आखिरी वर्ल्ड कप खेलूंगा और ट्रॉफी के लिए सबकुछ दांव पर लगा दूंगा। 

दरअसल 37 साल के विराट कोहली सिर्फ वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्होंने 2024 में टी-20 इंटरनेशनल और 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था। रोहित शर्मा भी टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। रोहित भी फिलहाल वनडे क्रिकेट में भारत के लिए खेलते हैं। जियोस्टार से बात करते हुए रोहित शर्मा ने कहा कि उनके दिमाग में यह विचार कभी नहीं आया कि उनका काम पूरा हो चुका है।  उन्होंने कहा-यह विचार मेरे दिमाग में कभी नहीं आएगा कि जो काम मुझे करना था, वह खत्म हो गया है।

रोहित शर्मा ने कहा कि उनके लिए अभी क्रिकेट का सफर खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने 2027 वर्ल्ड कप को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए कहा-जब तक आप खेल रहे हैं,  आगे देखने के लिए हमेशा कुछ न कुछ होता है। मैं वर्ल्ड कप का इंतजार कर रहा हूं और देख रहा हूं कि मेरे लिए आगे क्या है।  

वहीं विराट कोहली ने कहा कि 2027 का वर्ल्ड कप भारत के लिए उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा। उन्होंने कहा कि वे ट्रॉफी जीतने के लिए अपना सबकुछ दांव पर लगाने को तैयार हैं। कोहली ने कहा-मैं मैदान पर अपना 100% देना चाहता हूं। लक्ष्य बिल्कुल साफ है-वर्ल्ड कप जीतना।

विराट कोहली ने कहा कि उनके लिए व्यक्तिगत प्रदर्शन से बड़ा लक्ष्य टीम के साथ विश्व कप ट्रॉफी जीतना है। उन्होंने कहा-अगर ऐसा होता है तो बहुत अच्छा। अगर ऐसा नहीं होता, लेकिन हम विश्व कप जीत जाते हैं तो मैं उतना ही खुश रहूंगा।  साथ ही विराट ने कहा-मेरा लक्ष्य टीम के लिए ज्यादा से ज्यादा मैच जीतना है और मेरा सपना है कि किसी विश्व कप फाइनल में लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच जिताऊ पारी खेलूं।

बता दें कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाना है। विराट कोहली भी 2027 वर्ल्ड कप को अपना आखिरी विश्व कप बता चुके हैं। रोहित शर्मा ने भी बड़ा संकेत दिया है। ऐसे में दोनों खिलाड़ी के लिए  2027 वनडे वर्ल्ड कप काफी अहम होने वाला है। भारत का 2027 वर्ल्ड कप मिशन वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से शुरू हो रहा है। पहला मुकाबला 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम, दूसरा 30 सितंबर को गुवाहाटी और तीसरा 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा।