खेल की दुनिया से बड़ी खबर है। यहां ऑस्ट्रेलिया को बांग्लादेश ने उसके घर में ही टेस्ट क्रिकेट में मात देकर इतिहास रच दिया है। यह टेस्ट डार्विन में खेला गया था। इस पूरे मैच में ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट की टीम पूरी तरीके से बैक फुट पर रही।
दरअसल ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच में खेले गये इस मौच में बांग्लोदश की टीम ने बैटिंग, बॉलिंग और फिल्डिंग, तीनों ही क्षेत्रों में ऑस्ट्रेलिया की टीम की हवा निकाल दी। सबसे पहले तो बांग्लोदश के गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के बैट्समैनों को खुलकर नहीं खेलने दिया और उनपर शिकंजा कसे रखे। बाकी का काम बॉलर और फिल्डर ने पूरा कर दिया।
पहली पार के दौरान बांग्लादेश के गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों पर दबाव बनाये रखा और उन्हें 198 रनों पर ही समेट दिया। इसके बाद बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने शानदार बैटिंग की और पहली पारी में 426 रनों का विशाल स्कोर बनाया इस तरीके से बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के ऊपर 228 रनों की बढ़त ले ली। दूसरी पारी में भी ऑस्ट्रेलिया की टीम बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई और 284 रन को ही बना सके और उनकी कुल बढ़त 57 रनों की नहीं। बांग्लादेश की टीम ने इस बढ़त को आराम से केवल एक विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
दरअसल इस पूरे मैच में एक तरफ जहां बांग्लादेश के बॉलर हसन महमूद ने शानदार बोलिंग की, वहीं दूसरी तरफ तमीम ने बैटिंग में शानदार प्रदर्शन किया। मैच में हसन मीराज की भी शानदार उपलब्धि रही। बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके घर में यह पहले टेस्ट जीत है। टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरी बार हराया है।
हालांकि ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मुकाबले के चौथे दिन कैमरन ग्रीन डटे रहे और उन्होंने 201 गेंद पर 104 रन बनाएं। उनकी इस पारी में चार चौके और एक छक्का भी शामिल है लेकिन ग्रीन की यह पारी नहीं आई और बांग्लादेश के बॉलरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक यादगार जीत अपने नाम कर लिया।