भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारत की आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम में बड़ा बदलाव किया है। बीसीसीआई ने मंगलवार को तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को इन दोनों सीरीज से बाहर कर दिया है। सिराज की जगह आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए प्रसिद्ध कृष्णा को टीम इंडिया में शामिल किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को इसकी आधिकारिक जानकारी दी। भारत को आयरलैंड में 26 जून को दो मैच तो इंग्लैंड में 1 जुलाई से पांच मैच की टी-20 सीरीज खेलनी है।
तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ क्रमशः दो और पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच की श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में चुना गया था। लेकिन जापान में होने वाले एशियाई खेलों के लिए वह टीम का हिस्सा नहीं थे। अब वर्कलोड मैनेजमेंट के मद्दनेजर उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा को स्क्वॉड में शामिल किया गया है। भारतीय टीम को आयरलैंड में दो टी20 और इंग्लैंड में पांच टी20 खेलने हैं।
BCCI के अनुसार सिराज को यह ब्रेक वर्कलोड मैनेजमेंट प्रोग्राम के तहत दिया गया है। बोर्ड की मेडिकल टीम और टीम मैनेजमेंट के बीच चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया। लंबे अंतरराष्ट्रीय सीजन को देखते हुए सिराज को पर्याप्त रिकवरी का समय देने के उद्देश्य से एहतियातन यह कदम उठाया गया है। बीसीसीआई ने अपने बयान में आगे कहा कि यह फैसला एहतियाती उपाय के तौर पर लिया गया है, जिससे कि लंबे अंतरराष्ट्रीय सत्र से पहले उन्हें ठीक होने का पूरा समय मिल सके।
अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद भारतीय क्रिकेट टीम आयरलैंड दौरे पर जाएगी, जहां टीम को दो मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है, जिसके लिए श्रेयस अय्यर को भारत की टी20 टीम का कप्तान बनाया गया है। वहीं बिहार के 15 वर्षीय तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी पहली बार टीम इंडिया में जगह मिली है। भारतीय टीम को 26 जून और 28 जून को आयरलैंड के खिलाफ 2 टी20 मैच खेलने है। इसके बाद 1 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज शुरू होगी।
बता दें कि मोहम्मद सिराज ने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच फरवरी में 2026 टी20 वर्ल्ड कप में USA के खिलाफ खेला था। वहीं, वह अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत की टीम का हिस्सा बने रहेंगे। यह सीरीज 13 जून से शुरू हो रही है। प्रसिद्ध कृष्णा हाल ही में IPL सीजन में गुजरात टाइटन्स के लिए 12 मैच खेले। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर टेस्ट में भी हिस्सा लिया था। उस मैच में उन्होंने 14 ओवर गेंदबाजी की और 3 विकेट लिए थे।
आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी और प्रसिद्ध कृष्णा.