रांची : भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का दूसरा मुकाबला कल यानी नौ अक्टूबर को रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला गया। वेस्टइंडीज की टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया जो कि सही साबित हुआ। वेस्टइंडीज की टीम ने विशाल स्कोर को आसानी से चेज करते हुए टी20 में अपना रिकॉर्ड बना दिया। ये वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे बड़ा चेस रन है। टॉस हारने के बाद भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 249 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
भारत का विशाल स्कोर पड़ गया कम
आपको बता दें कि भारतीय टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा (20 रन, 12 गेंद, दौ चौके, एक छक्के) और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (82 रन, 41 गेंद, नौ चौके, चार छक्के) ने पारी की शुरुआत की। भारत का पहला विकेट 42 रन पर गिरा। उसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (43 रन, 22 गेंद, छह चौके, दो छक्के) ने पारी को संभालते हुए टीम को बड़े स्कोर की तरफ ले गए। बाकी का काम कप्तान श्रेयस अय्यर (40 रन, 18 गेंद, तीन चौके, तीन छक्के) और तिलक वर्मा ने पूरा करके टीम को 20 ओवर में 249 के पास पहुंचा दिया।
कप्तान शाई ने शानदार शतक जमाया और टीम को जीत दिलायी
वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम पांच के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए। टीम के कप्तान व विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप (नाबाद 102 रन, 45 गेंद, छह चौके, नौ छक्के) ने एक छोर संभालते हुए नाबाद शानदार शतक के साथ-साथ टीम को निर्धारित ओवर से पहले ही मैच जीताकर मैन ऑफ द मैच भी चुने गए। टीम की तरफ से शेरफेन रदरफोर्ड (84 रन, 37 गेंद, सात चौके, सात छक्के) और रोमारियो शेफर्ड (नाबाद 34 रन, 13 गेंद, तीन चौके, तीन छक्के) भी जीत के हकदार रहे और सीरीज को बराबर लाकर खड़ा कर दिया। वेस्टइंडीज की टीम बड़े स्कोर को आसानी से चेस करते हुए 18.3 ओवर में जीत दर्ज कर ली। वेस्टइंडीज बल्लेबाजों के आगे भारतीय गेंदबाज बेबस नजर आए। भारत की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज युवा प्रिंस यादव रहे। इसके साथ ही पांच मैचों की सीरीज में दोनों टीमें एक-एक की बराबरी पर है।