लखनऊ : वेस्टइंडीज पुरुष क्रिकेट टीम भारत के दौरे पर आई है। जहां तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है। वेस्टइंडीज की टीम वनडे सीरीज तो गंवा चुकी है। भारतीय क्रिकेट टीम ने एकदिवसीय सीरीज में वेस्टइंडीज को तीन मैचों की सीरीज में 2-1 से हरा चुकी है। कल यानी छह अक्टूबर से पांच मैचों की टी20 की शुरुआत होने वाली है। छह अक्टूबर को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमें आपस में भिड़ेंगी।
भारत-वेस्टइंडीज पहला टी20
भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का पहला टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजे शुरू होगा। यह मुकबला लखनऊ स्थित इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम हाल ही में एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतकर आई है। अभिषेक शर्मा कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भी तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली थी। हालांकि, वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन का बल्ला एशियन गेम्स में खामोश रहा था और ये दोनों आक्रामक बल्लेबाज इस सीरीज में जरूर दमखम दिखाना चाहेंगे। तिलक वर्मा ने भी एशियन गेम्स फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ महज 22 गेंदों में 51 रनों की नाबाद पारी खेली थी। हालांकि, टीम के बॉलिंग अटैक में जरूर अनुभव की कमी नजर आ रही है। तेज गेंदबाजी की अगुवाई अर्शदीप सिंह करेंगे, जिनका साथ देने के लिए प्रिंस यादव और मयंक यादव को चुना गया है।
लखनऊ की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है
लखनऊ की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। सबसे बड़ा बदलाव शहीद पथ पर रहेगा, जहां मैच समाप्ति तक रोडवेज और निजी बसों समेत व्यावसायिक वाहनों, ऑटो और ई-रिक्शा के संचालन पर पूरी तरह से रोक रहेगी। ट्रैफिक पुलिस कमिश्नरेट ने मैच के दौरान भारी भीड़ को देखते हुए रूट डायवर्जन, पार्किंग और दर्शकों के प्रवेश को लेकर विस्तृत गाइडलाइंस जारी की हैं। मंगलवार को दोपहर तीन बजे से मैच समाप्त होने तक शहीद पथ समेत आसपास के कई मार्गों पर यातायात बदला रहेगा। इस दौरान बसें शहीद पथ पर हुसड़िया व सुशांत गोल्फ सिटी के बीच नहीं रुकेंगी और सिर्फ सड़क की दाईं ओर चलेंगी।
भारत का टी20 स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, नमन धीर, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और मयंक यादव।