INDvsWI : आज करो या मरो का मुकाबला, जो जीता सीरीज उसके नाम

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आज यानी 17 अक्टूबर को आखिरी मैच है। सीरीज में दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर है। आज करो या मरो का मुकाबला है। आज का मैच जो भी टीम जीतेगी सीरीज उसके नाम होगा।

बेंगलुरु : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आज यानी 17 अक्टूबर को आखिरी मैच है। सीरीज में दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर है। आज करो या मरो का मुकाबला है। आज का मैच जो भी टीम जीतेगी सीरीज उसके नाम होगा। सीरीज का आखिरी मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात सात बजे खेला जाएगा।

मौसम के अपडेट ने सबकी टेंशन बढ़ा दी है

आपको बता दें कि पहले आए मौसम के अपडेट ने सबकी टेंशन बढ़ा दी है। मैच के दिन बेंगलुरु में बारिश का खतरा मंडराता हुआ दिख रहा है। पहले चार मैचों में मौसम का किसी भी तरह का कोई दखल देखने को नहीं मिला है। लिहाजा फैंस सीरीज डिसाइडर भी बगैर किसी खलल के ही देखना चाहेंगे। 

बेंगलुरु का मौसम

 मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार यानी 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में मैच के वक्त बारिश से 70 फीसदी आसार हैं। मुकाबले की शुरुआत सात बजे से होगी। उससे पहले दो घंटे पहले यानी पांच बजे करीब 66 फीसदी बारिश के चांस हैं। एक घंटे पहले यानी छह बजे 68 फीसदी बारिश आ सकती है। ऐसे ही आगे बढ़ते हुए सात बजे 69 फीसदी, आठ बजे 70 फीसदी, नौ बजे 70 फीसदी और 10 बजे 69 फीसदी बारिश आ सकती है। लिहाजा मैच के दौरान बारिश का दखल देखने को मिल सकता है। मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले 6:30 बजे टॉस होगा। 

भारत का स्क्वॉड 

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर और भुवनेश्वर कुमार। 

वेस्टइंडीज का स्क्वॉड

शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, रोस्टन चेज़, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ, अकील होसेन, अमीर जांगू, रोमारियो शेफर्ड और मैथ्यू फोर्डे।