स्कॉटलैंड के ग्लासगो में राष्ट्रमंडल खेल यानी कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG 2026) की शुरुआत गुरुवार को हो गई है। उद्घाटन समारोह में ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन ने भारतीय दल की अगुआई की। स्कॉटलैंड के शहर ग्लास्गो में आयोजित होने वाले ये खेल दो अगस्त तक चलेंगे। गुरुवार को कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games 2026) के पहले दिन मुक्केबाज लवलीना बोरगोहैन ने प्रतियोगिता शुरू होने से पहले ही पदक पक्का कर लिया। बॉक्सिंग में सेमीफाइनल में हारने वाले दोनों बॉक्सर्स को ब्रॉन्ज मेडल मिलता है। इसका मतलब है कि ग्लासगो में अपना पहला मुकाबला खेलने से पहले ही लवलीना का कांस्य पदक पक्का हो गया है। जबकि लॉन बॉल्स में पुतुल सोनोवाल ने पुरुष एकल वर्ग में मौजूदा विश्व चैंपियन रयान बेस्टर को हराकर बड़ा उलटफेर किया।
भारत के सामने बर्मिंघम की सफलता दोहराना मुश्किल होगा क्योंकि हॉकी, कुश्ती और शूटिंग जैसे गेम्स के बाहर होने से हमारी ताकत आधी हो जाएगी। अब सारा दारोमदार बॉक्सर्स, नीरज चोपड़ा और मीराबाई चानू जैसे एथलीट्स पर होगा। इस बार सिर्फ 10 खेलों की ही स्पर्धायें होंगी। 74 देशों के करीब 3000 खिलाड़ी जोर आजमाइश करेंगे।
भारत मैनचेस्टर में 2002 राष्ट्रमंडल खेलों के बाद से हर बार शीर्ष पांच में रहा है। इस बार हॉकी, कुश्ती, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और निशानेबाजी के नहीं होने से यह कर पाना मुश्किल लग रहा है। ऐसे में अब एथलेटिक्स, मुक्केबाजी और भारोत्तोलन पर जिम्मेदारी ज्यादा है। ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया प्रांत को इन खेलों की मेजबानी मिली थी, लेकिन बढ़ती लागत के कारण उसने हाथ खींच लिया। राष्ट्रमंडल खेलों का भविष्य ही खतरे में पड़ते देख ग्लास्गो ने मेजबानी के लिए हामी भरी। पिछले तीन दशक का सबसे छोटा कॉमनवेल्थ गेम्स होने जा रहा है।
भारत ने एथलेटिक्स में 32 सदस्यीय दल उतारा है जो 22 पदक स्पर्धाओं में भाग लेगा, इसकी अगुवाई दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा करेंगे। भारोत्तोलन में नजरें ओलंपिक रजत पदक विजेता मीराबाई चानू पर लगी होंगी। मणिपुर की 31 वर्ष की चानू पिछले दो राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीत चुकी है। मुक्केबाजी में टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन (75 किलो) राष्ट्रमंडल खेलों में पहला पदक जीतना चाहेंगी। वहीं 57 किलो में विश्व चैम्पियन जैसमीन लंबोरिया बर्मिंघम में जीते कांसे को स्वर्ण में बदलने को उत्सुक होंगी। लॉन बॉल में भारत ने बर्मिंघम में महिला वर्ग में स्वर्ण और पुरूष वर्ग में रजत पदक जीते थे और इस बार भी उसे दोहराना चाहेंगे। पैरा एथलीटों से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है. इस बार छह खेलों में पैरा स्पर्धाएं भी साथ में हो रही है।
बता दें कि इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स पिछली बार की तुलना में काफी छोटे पैमाने पर आयोजित किए जा रहे हैं। बर्मिंघम में पिछली बार हुए खेलों में कुल 19 खेल थे, लेकिन इस बार सिर्फ 10 खेलों को जगह मिली है। हॉकी, बैडमिंटन, निशानेबाजी, क्रिकेट, कुश्ती, हॉकी जैसे कई खेल इस बार शामिल नहीं किए गए हैं। दरअसल, इन खेलों का असली मेजबान ऑस्ट्रेलिया का विक्टोरिया शहर था, लेकिन बजट की समस्या के कारण मेजबानी छोड़ दी और फिर ग्लास्गो ने इसे इमरजेंसी में अपने साथ किया, लेकिन कम समय होने और कम बजट होने के चलते खेलों का आकार भी कम कर दिया गया। भारत ने बर्मिंघम में 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में 22 गोल्ड समेत 61 मेडल जीते थे, लेकिन इस बार शूटिंग, हॉकी, बैडमिंटन, कुश्ती और क्रिकेट जैसे पारंपरिक रूप से ज़्यादा मेडल जीतने वाले खेलों के न होने से मेडल की संख्या पर असर पड़ेगा।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: दूसरे दिन भारत का प्रमुख कार्यक्रम (IST) 24 जुलाई
आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक
दोपहर 2:30 बजे – पुरुष टीम फाइनल और व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन
खिलाड़ी: तपन मोहंती, स्वाथिश केपी, तपेश्वरनाथ दास, योगेश्वर सिंह
तैराकी और पैरा तैराकी
दोपहर 3:40 बजे – पुरुष S13 100 मीटर फ्रीस्टाइल हीट
खिलाड़ी: रवि वीरा वेंकट भवानी कार्तिक बुडिग्ना
दोपहर 3:40 बजे – पुरुष S13 100 मीटर फ्रीस्टाइल हीट
खिलाड़ी: इमाम अली
दोपहर 3:56 बजे – पुरुष 50 मीटर बैकस्ट्रोक हीट
खिलाड़ी: श्रीहरि नटराज
पैरा पावरलिफ्टिंग
शाम 5:40 बजे – पुरुष लाइटवेट फाइनल
खिलाड़ी: अशोक, परमजीत कुमार
शाम 7:24 बजे – महिला लाइटवेट फाइनल
खिलाड़ी: जसप्रीत कौर, सुमन देवी
लॉन बॉल्स
शाम 7:30 बजे – महिला युगल सेक्शनल मुकाबला
भारत: पिंकी, रूपा रानी तिर्की
विपक्षी: थाबेलो मुव्हांगो और जैकी यान्से वान रेंसबर्ग (दक्षिण अफ्रीका)
रात 10:20 बजे – पुरुष एकल सेक्शनल मुकाबला
भारत: पुतुल सोनोवाल
विपक्षी: सेसिल अलेक्जेंडर (फॉकलैंड आइलैंड्स)
पैरा पावरलिफ्टिंग
रात 10:40 बजे – महिला हेवीवेट फाइनल
खिलाड़ी: कस्तूरी राजामणि
मुक्केबाजी
रात 11:00 बजे – पुरुष 55 किग्रा राउंड ऑफ 32
भारत: जदुमणि सिंह
विपक्षी: आरोन कुलेन (स्कॉटलैंड)
तैराकी और पैरा तैराकी (क्वालिफाई करने पर)
रात 12:00 बजे – पुरुष S13 100 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल
खिलाड़ी: रवि वीरा वेंकट भवानी कार्तिक बुडिग्ना
रात 12:00 बजे – पुरुष S13 100 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल
खिलाड़ी: इमाम अली
रात 12:29 बजे (25 जुलाई) – पुरुष 50 मीटर बैकस्ट्रोक सेमीफाइनल
खिलाड़ी: श्रीहरि नटराज
पैरा पावरलिफ्टिंग
रात 12:29 बजे (25 जुलाई) – पुरुष हेवीवेट फाइनल
खिलाड़ी: सुधीर, झंडू कुमार