Asian Games : बिना खेले सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, बारिश के कारण रद्द हुआ मैच

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम का क्वार्टर फाइनल मैच अफगानिस्तान के साथ होना था, लेकिन टॉस टाइम पर ही मैच रद्द कर दिया गया।

जापान : एशियन गेम्स 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम का क्वार्टर फाइनल मैच अफगानिस्तान के साथ होना था, लेकिन टॉस टाइम पर ही मैच रद्द कर दिया गया। ये मुकाबला कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क स्टेडियम में होना था, जहां रविवार को भी तेज बारिश हुई थी और मैदान पहले से ही गीला था। श्रेयस अय्यर एंड टीम को इसका फायदा हुआ, बिना खेले ही सेमीफाइनल का टिकट मिल गया। अफगानिस्तान का मेडल जीतने का सपना चकनाचूर हुआ।

कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क स्टेडियम में भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच होना था क्वार्टर फाइनल मैच

कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क स्टेडियम में भारत बनाम अफगानिस्तान क्वार्टर फाइनल सेमीफाइनल मैच सोमवार को तय था। भारतीय समयनुसार मैच सुबह 10 बजे से शुरू होना था, टॉस का टाइम 9:30 बजे का था। टॉस समय पर नहीं हुआ, क्योंकि मैदान को सुखाने का काम चल रहा था। यहां शनिवार को तेज बारिश हुई थी, जिस वजह से मैदान काफी गीला था। यहां ड्रेनेज सिस्टम अच्छा नहीं है, न ही मैदान सुखाने की तकनीक बेहतर है। फिर नौ बजकर 35 मिनट पर फिर बारिश हो गई, जिसके बाद मैच रद्द कर दिया गया।

नेपाल या श्रीलंका से होगी सेमीफाइनल में भिड़ंत

भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच गई है। हालांकि ये दोनों टीमें सेमीफानल में आमने सामने नहीं होगी। भारत का सेमीफाइनल नेपाल या श्रीलंका से होगा। मंगलवार को क्वार्टर फाइनल में नेपाल और श्रीलंका भिड़ेंगी, जो जीतेगा उसका सामना सेमीफाइनल में भारत से होगा। पाकिस्तान का सेमीफाइनल मैच बांग्लादेश या मलेशिया से होगा।