जापान : आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 का आज यानी दो अक्टूबर को 13वां दिन है। आज भारतीय खिलाड़ी मुक्केबाजी, तीरंदाजी, वॉलीबॉल, सेलिंग, कैनो स्लैलम, हॉकी, कुश्ती, सेपक टकरा, रग्बी सेवन्स, गोल्फ, ताइक्वांडो और साइकिलिंग की स्पर्धाओं में अपना दमखम दिखा रहे हैं।
भारत की महिला रिकर्व टीम ने एशियन गेम्स में पहली बार गोल्ड मेडल जीतकर रच दिया इतिहास
भारत की महिला रिकर्व टीम ने एशियन गेम्स में पहली बार गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। अंकिता भकत, कीर्ति शर्मा और कुमकुम मोहोड ने फाइनल में 10 बार की ओलंपिक चैम्पियन साउथ कोरिया को 5-3 से हराया। चीन को सेमीफाइनल में 5-1 से हराने वाली भारतीय टीम ने तेज हवा के बीच शानदार संयम दिखाया। महिला रिकर्व टीम इवेंट में भारत का यह पहला गोल्ड है। भारतीय तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया।
कुश्ती में एक और निराशा
वहीं मेन्स फर्स्ट फ्रीस्टाइल 125 किलोग्राम कैटेगरी के पहले दौर में रजत रुहाल को अंडर-20 विश्व चैम्पियन येदिगे कासिमबेक ने 8-3 से हराया। विमेंस 50 किलोग्राम रेसलिंग के पहले दौर में दीपांशी को चार बार की विश्व चैम्पियन और दिग्गज युई सुसाकी के हाथों 0-11 से हार का सामना करना पड़ा।
12 वे दिन भारत के खाते में 6 मेडल आए
एशियन गेम्स के 12वें दिन यानी एक अक्टूबर को भारत के खाते में छह मेडल आए, जिसमें दो सिल्वर और चार ब्रॉन्ज शामिल रहे। रेसलर नितेश सिवाच ने मेंस 87 किग्रा ग्रीको-रोमन वर्ग में सिल्वर मेडल जीता। वहीं प्रिंस नोबल और मनु फ्रांसिस की जोड़ी सेलिंग (स्किफ इवेंट) में रजत पदक प्राप्त करने में सफल रही। स्क्वैश में भारत की महिला और पुरुष टीम्स ने ब्रॉन्ज मेडल जीते। वहीं विमेंस सेलिंग (स्किफ इवेंट) और तीरंदाजी की कंपाउंड इंडिविजुअल स्पर्धा में भी एक-एक कांस्य पदक आया।