Asian Games-2026 : महिला के बाद पुरुष टीम ने कबड्डी में जीता स्वर्ण, ईरान को रौंदा

भारतीय महिला कबड्डी टीम के बाद पुरुष टीम ने सोना जीत लिया है। पुरुष कबड्डी टीम ने फाइनल में ईरान को 39-35 से हराकर कमाल किया।

जापान : भारतीय महिला कबड्डी टीम के बाद पुरुष टीम ने सोना जीत लिया है। पुरुष कबड्डी टीम ने फाइनल में ईरान को 39-35 से हराकर कमाल किया। मुकाबला कांटे का रहा। पहले हाफ में ईरान ने बढ़त हासिल कर ली थी। फिर दूसरे हाफ में टीम इंडिया की तरफ से शानदार वापसी देखने को मिली। एक वक्त पर भारत ने ईरान को ऑलआउट भी कर दिया था। इसके बाद टीम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

पहले हाफ यानी शुरुआती 20 मिनट में ईरान ने 18-17 से बढ़त बना ली थी

आपको बता दें कि पहले हाफ यानी शुरुआती 20 मिनट में ईरान ने 18-17 से बढ़त बना ली थी। लेकिन दूसरे हाफ में भारतीय टीम ने बराबर का स्कोर करके मच अपने नाम कर लिया। अंतिम हाफ में ऑलआउट होने के बाद ईरान की टीम दबाव में दिखाई दी। भारत ने इसी का फायदा उठाते हुए कमाल किया. इस हाफ में भारत की तरफ से शानदार डिफेंस देखने को मिला। 

भारत को मिला चौथा गोल्ड 

वहीं यह एशियन गेम्स में भारत के लिए चौथा गोल्ड रहा। सबसे पहला गोल्ड महिला क्रिकेट टीम ने जीता था। इसके बाद शूटिंग मिक्स्ड टीम और कबड्डी की महिला व पुरुष टीमों ने गोल्ड जीता।