जापान : आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 का आज यानी दो अक्टूबर का 13वां दिन है। आज भारतीय खिलाड़ी मुक्केबाजी, तीरंदाजी, वॉलीबॉल, सेलिंग, कैनो स्लैलम, हॉकी, कुश्ती, सेपक टकरा, रग्बी सेवन्स, गोल्फ, ताइक्वांडो और साइकिलिंग की स्पर्धाओं में अपना दमखम दिखा रहे हैं। भारत के खाते में अबतक 13 गोल्ड, 25 सिल्वर और 35 ब्रॉन्ज समेत कुल 73 मेडल हो चुके हैं।
रेसलिंग में सुजीत, अंकुश व परवीन ने जीता सोना
सुजीत कलकल ने 2-9 से पिछड़ने के बाद वर्ल्ड मेडलिस्ट अब्दुलमाजिद कुडियेव को 10-9 से हराकर फ्रीस्टाइल 65 किग्रा वर्ग का फाइनल जीत लिया। इस जीत के साथ सुजीत ने Aichi-Nagoya Asian Games में भारत को कुश्ती का पहला गोल्ड दिलाया। अंकुश पंघल ने पुरुषों के 80 किग्रा वर्ग के फाइनल में दक्षिण कोरिया के मुक्केबाज किम मिनसॉन्ग को 4-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। परवीन हुड्डा के लिए यह जीत खास है। पिछले एशियन गेम्स में उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता था, लेकिन बाद में whereabouts failure के कारण उनसे पदक वापस ले लिया गया था। अब परवीन ने जबरदस्त वापसी करते हुए इस बार 65 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को अबतक भारत ने तीन गोल्ड मेडल जीते हैं।