आगामी 12 से 23 अगस्त 2026 तक पिंपरी चिंचडवाड, पुणे में आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर वुमेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026 के लिए बिहार की टीम की घोषणा कर दी गई है।
इस बात की जानकारी बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने दी। उन्होंने बताया कि इस चैम्पियनशिप के लिए बिहार की महिला हॉकी टीम का चयन राजगीर खेल अकादमी में हुए चयन ट्रायल द्वारा किया गया। राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक गविन फ़ेरेरा के मार्गदर्शन में टीम का चयन किया गया।
बिहार महिला हॉकी टीम में चयनित खिलाड़ियों में निशू कुमारी, गोल कीपर, नीलू कुमारी, गोल कीपर, शारदा कुमारी, डिफेंडर, लक्ष्मी कुमारी, डिफेंडर, सपना सिंह, डिफेंडर, अन्नू कुमारी, डिफेंडर, पुष्पांजलि कुमारी, डिफेंडर, ज्योति कुमारी, डिफेंडर, काजल कच्छप, मिडफील्डर, सिद्धी कुमारी, मिडफील्डर, अंजलि कुमारी, मिडफील्डर, मोनिका मुर्मू, मिडफील्डर, नाजिया ख़ातून, मिडफील्डर, आकांशा यादव फॉरवर्ड, ख़ुशी कुमारी फॉरवर्ड, संजना भारती फॉरवर्ड और संध्या कुमारी फॉरवर्ड हैं।
उन्होंने जानकारी दी कि टीम के कोच गविन फ़ेरेरा हैं जबकि मैनेजर तमन्ना राज हैं। उन्होंने खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और बिहार हॉकी संघ की तरफ से सभी चयनित खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन और सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दी।