पटना : बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र कल यानी 30 नवंबर से शुरू होने वाला है। शीतकालीन सत्र में हंगामा होने के आसार है। पांच दिन का यह सत्र कुल पांच बैठकों के साथ आयोजित होगा। पहले दिन 30 नवंबर सुबह 11 बजे कार्यवाही शुरू होने की सूचना है। सत्र के दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 का दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा, जिस पर चर्चा, मतदान और विनियोग विधेयक की प्रक्रिया होगी। इसके अलावा सरकारी विधेयकों और अन्य विधायी कामकाज पर विचार होगा। सत्र के सुचारू संचालन के लिए अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार की अध्यक्षता में बैठक 27 नवंबर को सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई थी। सत्र की तैयारियों को लेकर डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के पोस्ट में भी इसकी जानकारी साझा की गई है।
30 नवंबर से 4 दिसंबर कुल 5 बैठकें होंगी
आपको बता दें कि 30 नवंबर से चार दिसंबर तक कुल पांच बैठकें होंगी। 30 नवंबर को कार्यवाही सुबह 11:00 बजे शुरू होने का कार्यक्रम है। सत्र के दौरान सरकार वित्तीय वर्ष 2026–27 का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश करेगी। अनुपूरक बजट पर चर्चा व मतदान, विनियोग विधेयक और सरकारी विधेयकों और अन्य विधायी कार्यों पर विचार किया जाएगा। विजय चौधरी ने कहा कि आगामी 30 नवंबर से चार दिसंबर तक आयोजित होने वाले बिहार विधानमंडल के पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र की तैयारियों को लेकर आज बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सम्मिलित हुआ। बैठक में सत्र के सफल संचालन, सदन की कार्यवाही को सुचारू बनाए रखने तथा आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।