परिवार के साथ तेजस्वी ने मनाया जन्मदिन का जश्न, काटा केक, एक साथ दिखा लालू फैमली

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष व बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने परिवार संग अपना जन्मदिन मनाया। तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर एक साथ लालू परिवार दिखा। तेजस्वी ने केक काटा।

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष व बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने परिवार संग अपना जन्मदिन मनाया। तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर एक साथ लालू परिवार दिखा। तेजस्वी ने केक काटा। तेजस्वी के साथ पत्नी राजश्री यादव, पिता लालू प्रसाद यादव, मां राबड़ी देवी, बहन मीसा भारती और बच्चे भी मौजूद रहीं। वहीं बड़े भाई तेज प्रताप यादव भी तेजस्वी के जन्मदिन समारोह में शामिल हुए। नेता प्रतिपक्ष आज 37 साल के हो गए हैं। जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

प्रिय तेजस्वी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! हर पल बढ़ो! जुग-जुग जियो - मीसा भारती

मीसा भारती ने तस्वीर के साथ अपने भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि प्रिय तेजस्वी यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! हर पल बढ़ो! जुग-जुग जियो। जन्मदिवस की ढेर सारी बधाई भाई तेजस्वी। उन्होंने लिखा कि तुम हमेशा स्वस्थ रहो और प्रदेश की धरती एवं लोगों की सेवा में समर्पित रहो। ईश्वर सदैव तुम्हारे साथ हों, यही कामना है।

तेजस्वी के जन्मदिन को लेकर पटना स्थित राजद कार्यालय में भी विशेष आयोजन किया गया है

तेजस्वी यादव के जन्मदिन को लेकर पटना स्थित राजद कार्यालय में भी विशेष आयोजन किया गया है। सोमवार को राज्य कार्यालय के कर्पूरी सभागार में उनका 37वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ सामाजिक सद्भाव के रूप में मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। राजद कार्यकर्ताओं में जन्मदिन समारोह को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के जरिए सामाजिक सद्भाव का संदेश देने की तैयारी है। वहीं, सोशल मीडिया पर भी तेजस्वी यादव को लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं। 

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने परिवार संग मनाई दीपावली

वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने परिवार संग दीपावली मनाई। सपरिवार माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, मां सरस्वती और कुबेर जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद माता-पिता का आशीर्वाद लिया। तेजस्वी यादव ने दीपावली को नई शुरुआत, नव संकल्प और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक बताया। मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से सभी के जीवन में धन-धान्य, सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य की कामना की। तेजस्वी ने देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।