'सम्राट चौधरी सातवीं फेल' अनंत सिंह के विवादित बयान पर बोले प्रशांत किशोर, जांच कराकर कार्रवाई करें

नालंदा: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर नालंदा पहुंचे, जहां उन्होंने एक निजी सभागार में स्नातक संवाद कार्यक्रम में शिरकत की। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी और अनंत सिंह के बयानों को लेकर तीखा हमला बोला है।

 नालंदा: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर नालंदा पहुंचे, जहां उन्होंने एक निजी सभागार में स्नातक संवाद कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान प्रशांत किशोर ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशियों के लिए अपने पक्ष में वोट मांगा। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी और अनंत सिंह के बयानों को लेकर तीखा हमला बोला है। 

उन्होंने कहा कि अनंत सिंह के बयानों की जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। सरकार उनकी है, जांच कराकर कार्रवाई करें। जन सुराज को इन सब मामलों से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि जेडीयू के नेता अपने और नीतीश कुमार के बारे में क्या कहते हैं, यह भी सबके सामने है। 

सम्राट चौधरी पर पलटवार करते हुए प्रशांत किशोर ने उन्हें सातवीं फेल बताते हुए गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि सम्राट चौधरी सात लोगों की हत्या के आरोप में जेल जा चुके हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर सम्राट चौधरी को लगता है कि हमने गलत बयान दिया है, तो उनकी सरकार है, हमारे खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई कर सकती है।

वहीं नोटों के बंडल के साथ जन सुराज से जुड़ी तस्वीर वायरल होने के सवाल पर प्रशांत किशोर ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास देश में सबसे ज्यादा पैसा है और जन सुराज बीजेपी से ज्यादा पैसा नहीं बांट सकता। उन्होंने सवाल उठाया कि जब बिहार और दिल्ली में बीजेपी की सरकार है और बड़े उद्योगपति भी बीजेपी के साथ हैं, तो बिहार में पैसे बांटने के आरोप जन सुराज पर क्यों लगाए जा रहे हैं?

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट