'नौकरी छोड़कर राजनीति करें पटना SSP' प्रशांत किशोर ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव को लेकर प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पटना SSP पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रशांत किशोर ने ने कहा कि चुनावी माहौल खराब करने के नाम पर लोकल को डिटेन किया गया।

जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव को लेकर प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पटना SSP पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रशांत किशोर ने ने कहा कि चुनावी माहौल खराब करने के नाम पर लोकल को  डिटेन किया गया। उन्होंने पटना SSP के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पटना के SSPका तर्क है कि बाहर के लोग चुनावी कार्य में लगे थे। इसीलिए उन्हें चुनाव से पहले डिटेन किया गया है। 50 से ज्यादा लोगों को डिटेन किया गया, जिसमें से कई लोग पटना के थे उन्हें जबरन घर में घुसकर पुलिस ले गई। प्रशांत किशोर ने पुलिस पर ऐसा आरोप लगाया है। 

प्रशांत किशोर ने कहा कि पुलिस के द्वारा चुनाव के दौरान किए गए गलत कार्यों का सारा सबूत हमने चुनाव आयोग को दिया है। 50 से ज्यादा लोगों को डिटेन किया गया, जिसमें से कई लोग पटना के थे उन्हें जबरन घर में घुसकर पुलिस ले गई। कई स्थानीय लोगों ने बताया कि जबरन पुलिस घर में घुसकर हमे उठाकर ले गई। उन्होंने सीधे पटना के एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका रवैया पूरी तरह अनप्रोफेशनल रहा। 

प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर एसएसपी को राजनीति करनी है तो वर्दी छोड़कर राजनीति में आ जाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव वाले दिन उन्होंने कई बार एसएसपी को फोन किया, लेकिन एक बार भी कॉल रिसीव नहीं किया। जबकि पटना डीएम कुंदन कुमार और चुनाव पर्यवेक्षक ने हर बार फोन उठाकर बातचीत की

प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उनके समर्थकों को प्रताड़ित किया। उन्होंने कहा कि एसएसपी को सार्वजनिक रूप से बताना चाहिए कि 54 लोगों को किस आधार पर हिरासत में लिया गया और उनमें भाजपा के कितने कार्यकर्ता शामिल थे। आने वाले दिनों में हम दिल्ली में भी चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराएंगे।  

उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के डीजीपी ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि 3 अगस्त को होने वाली मतगणना में पटना एसएसपी की कोई भूमिका नहीं होगी। साथ ही प्रशांत किशोर ने पटना के कई थानेदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि आपके एसएसपी आपको बचा नहीं पाएंगे।  अंत में प्रशांत किशोर ने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए दावा किया कि बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा इतनी बड़ी हार झेलेगी कि भविष्य में वह यह कहने की स्थिति में नहीं रहेगी कि किसी को भी टिकट देकर चुनाव जिताया जा सकता है।