दूध विक्रेता यादव की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

बेगूसराय। बीते शनिवार की देर शाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दूध विक्रेता यादव को गोली मार कर हत्या कर दी। भर्रा-सांख जाने बाली चपरिया बहियार के पास एक दूध विक्रेता यादव को गोली मार कर हत्या कर दी।

 दूध विक्रेता यादव की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

बेगूसराय। बीते शनिवार की देर शाम मुफस्सिल थाना  क्षेत्र के दूध विक्रेता यादव को गोली मार कर हत्या कर दी। भर्रा-सांख जाने बाली चपरिया बहियार के पास एक दूध विक्रेता यादव को गोली मार कर हत्या कर दी।  दूध विक्रेता की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सांख  गांव निवासी सत्यनारायण यादव के 45 वर्षीय पुत्र विनोद यादव के रूप में हुई।

बताया जाता है कि दूध विक्रेता विनोद यादव अपने ड्रम में दूध लेकर बेगूसराय दूध देने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें रोककर कनपटी में सटाकर  दो गोली  मारकर उसकी निर्मम हत्या कर दी।

घटना का कारण जो बातें छनकर सामने आ रही है। उसमें अवैध शराब के कारोबार की मुखविरी का शक और पुराना रंजिश घटना का कारण बताया जा रहा है।मुफस्सिल थाने की पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर बेगूसराय सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए रात में ही भेज दिया था। घटना के बाद एसपी मनीष ने भी घटनास्थल पर जाकर घटना की जानकारी ली।

रविवार को जब पोस्टमार्टम करा कर विनोद यादव के शव को घर लाया जा रहा था, तो  इसी दौड़ान मृतक के परिजनों ने राजोड़ा चौक के पास शव को सड़क पर रखकर  सड़क को  जाम कर लगभग 1 घंटे तक आवागमन को बाधित कर दिया। सड़क जाम की सूचना पाकर मुफस्सिल थाने की  पुलिस जाम स्थल पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को काफी समझा बूझकर सड़क जाम को हटवाया। उसके बाद आवागमन  सड़क पर सामान्य हुआ। सड़क जाम  रहने  के कारण दोनो तरफ गाड़ी की लंबी कतारे लग गई । भीषण  गर्मी में लोग परेशान दिखे।

बेगूसराय से अजय कुo शास्त्री की रिपोर्ट 

Trending News

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सौगात, जाम से मिलेगी मुक्ति
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सौगात, जाम से मिलेगी मुक्ति
Aug 02, 2026, 4:06:00 PM
चालक ही निकला ईओ का हत्यारा, विकास वैभव ने हत्याकांड का 12 घंटे बाद किया खुलासा
चालक ही निकला ईओ का हत्यारा, विकास वैभव ने हत्याकांड का 12 घंटे बाद किया खुलासा
Aug 02, 2026, 3:27:00 PM
कार्यपालक पदाधिकारी हत्याकांड का खुलासा, IG विकास वैभव ने सब बताया, परिवार का विधायक पर आरोप
कार्यपालक पदाधिकारी हत्याकांड का खुलासा, IG विकास वैभव ने सब बताया, परिवार का विधायक पर आरोप
Aug 02, 2026, 3:04:00 PM
 दूध विक्रेता यादव की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल
दूध विक्रेता यादव की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल
Aug 02, 2026, 2:35:00 PM
 'नौकरी छोड़कर राजनीति करें पटना SSP' प्रशांत किशोर ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
'नौकरी छोड़कर राजनीति करें पटना SSP' प्रशांत किशोर ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Aug 02, 2026, 1:31:00 PM
28 वर्षों से अटूट आस्था, 60 वर्षीय महिला हर सोमवारी बनती हैं डाक बम
28 वर्षों से अटूट आस्था, 60 वर्षीय महिला हर सोमवारी बनती हैं डाक बम
Aug 02, 2026, 12:54:00 PM
दुष्कर्म पीड़िता को पंचायत में थूक चटवाने का आरोप, गर्भवती महिला ने लगाई न्याय की गुहार
दुष्कर्म पीड़िता को पंचायत में थूक चटवाने का आरोप, गर्भवती महिला ने लगाई न्याय की गुहार
Aug 02, 2026, 12:23:00 PM
 CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने रचा इतिहास, 8 गोल्ड समेत एक दिन में जीते 16 मेडल, मेडल टैली में...
CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने रचा इतिहास, 8 गोल्ड समेत एक दिन में जीते 16 मेडल, मेडल टैली में...
Aug 02, 2026, 11:43:00 AM
डिक्की से बरामद हुआ प्रतिबंधित मांस, बजरंग दल और ग्रामीणों की सतर्कता से पकड़ा गया तस्कर
डिक्की से बरामद हुआ प्रतिबंधित मांस, बजरंग दल और ग्रामीणों की सतर्कता से पकड़ा गया तस्कर
Aug 02, 2026, 11:03:00 AM
बिहार: अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, कई दुकानें ध्वस्त
बिहार: अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, कई दुकानें ध्वस्त
Aug 02, 2026, 10:29:00 AM