कार्यपालक पदाधिकारी हत्याकांड का खुलासा, IG विकास वैभव ने सब बताया, परिवार का विधायक पर आरोप

बारुण के धनौती गांव के समीप शनिवार की रात्रि डिहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्याकांड का खुलासा हो गया है। पुलिस के अनुसार ड्यूटी और विवाद के चलते ड्राइवर ने रॉड से वार किया।

कार्यपालक पदाधिकारी हत्याकांड का खुलासा, IG विकास वैभव ने सब बताया, परिवार का विधायक पर आरोप

बारुण के धनौती गांव के समीप शनिवार की रात्रि डिहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्याकांड का खुलासा हो गया है। कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार हत्याकांड में दो अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार ड्यूटी और विवाद के चलते ड्राइवर ने रॉड से वार किया। हत्या में इस्तेमाल रॉड नहर में फेंकने की बात भी कबूल की। पुलिस अब हत्या में प्रयुक्त रॉड की तलाश में जुटी है। मगध आईजी विकास वैभव कहा-मामले के हर पहलू की गहन जांच जारी है।   

दरअसल डिहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद मगध आईजी विकास वैभव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी कार्यपालक पदाधिकारी के चालक के द्वारा पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने जब चालक से पूछताछ की तो उसके बयान बराबर बदलते रहे। अंत में चालक ने स्वीकार किया कि अत्यधिक ड्यूटी में रहने के कारण व तनावग्रस्त हो गया था।  जिसके चलते उसने उनकी हत्या की है। 

दूसरी ओर पत्नी ने एक पॉलिटीशियन पर हत्या करवाने का आरोप लगाया है।  उनका कहना है कि पॉलिटीशियन 50 लाख रुपये की मांग करते थे और अक्सर फोन करते थे। हालांकि विधायक पर लगाए गए आरोपों की पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है। मामले की जांच जारी है, पुलिस सभी आरोपों और साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है।

Trending News

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सौगात, जाम से मिलेगी मुक्ति
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सौगात, जाम से मिलेगी मुक्ति
Aug 02, 2026, 4:06:00 PM
चालक ही निकला ईओ का हत्यारा, विकास वैभव ने हत्याकांड का 12 घंटे बाद किया खुलासा
चालक ही निकला ईओ का हत्यारा, विकास वैभव ने हत्याकांड का 12 घंटे बाद किया खुलासा
Aug 02, 2026, 3:27:00 PM
कार्यपालक पदाधिकारी हत्याकांड का खुलासा, IG विकास वैभव ने सब बताया, परिवार का विधायक पर आरोप
कार्यपालक पदाधिकारी हत्याकांड का खुलासा, IG विकास वैभव ने सब बताया, परिवार का विधायक पर आरोप
Aug 02, 2026, 3:04:00 PM
 दूध विक्रेता यादव की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल
दूध विक्रेता यादव की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल
Aug 02, 2026, 2:35:00 PM
 'नौकरी छोड़कर राजनीति करें पटना SSP' प्रशांत किशोर ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
'नौकरी छोड़कर राजनीति करें पटना SSP' प्रशांत किशोर ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Aug 02, 2026, 1:31:00 PM
28 वर्षों से अटूट आस्था, 60 वर्षीय महिला हर सोमवारी बनती हैं डाक बम
28 वर्षों से अटूट आस्था, 60 वर्षीय महिला हर सोमवारी बनती हैं डाक बम
Aug 02, 2026, 12:54:00 PM
दुष्कर्म पीड़िता को पंचायत में थूक चटवाने का आरोप, गर्भवती महिला ने लगाई न्याय की गुहार
दुष्कर्म पीड़िता को पंचायत में थूक चटवाने का आरोप, गर्भवती महिला ने लगाई न्याय की गुहार
Aug 02, 2026, 12:23:00 PM
 CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने रचा इतिहास, 8 गोल्ड समेत एक दिन में जीते 16 मेडल, मेडल टैली में...
CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने रचा इतिहास, 8 गोल्ड समेत एक दिन में जीते 16 मेडल, मेडल टैली में...
Aug 02, 2026, 11:43:00 AM
डिक्की से बरामद हुआ प्रतिबंधित मांस, बजरंग दल और ग्रामीणों की सतर्कता से पकड़ा गया तस्कर
डिक्की से बरामद हुआ प्रतिबंधित मांस, बजरंग दल और ग्रामीणों की सतर्कता से पकड़ा गया तस्कर
Aug 02, 2026, 11:03:00 AM
बिहार: अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, कई दुकानें ध्वस्त
बिहार: अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, कई दुकानें ध्वस्त
Aug 02, 2026, 10:29:00 AM