मृत्युंजय तिवारी ने कहा- विपक्ष की अराजकता वाली मानसिकता आ चुकी है सबके सामने

बिहार के भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी ने विपक्ष पर सोमवार को निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में विपक्ष की अराजकता वाली मानसिकता सबके सामने आ चुकी है।

पटना : बिहार के भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी ने विपक्ष पर सोमवार को निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में विपक्ष की अराजकता वाली मानसिकता सबके सामने आ चुकी है। आईएएनएस से बातचीत में भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की 'टूलकिट' वाले बयान का समर्थन करते हुए कहा कि आज देश के विपक्ष की मानसिकता सबके सामने आ चुकी है। भाजपा के अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, विपक्ष जिस तरह से नक्सली मानसिकता के साथ काम कर रहा है, वह शर्मनाक है। विपक्ष देश को अस्थिर करने, अराजकता फैलाने, अशांति पैदा करने, लोकतंत्र को कमजोर करने, संविधान को मानने से इनकार करने और संवैधानिक संस्थाओं में कोई भरोसा न दिखाने की कोशिश कर रहे हैं, वह साफ तौर पर देखा जा सकता है।

जनता का भरोसा लोकतंत्र में बड़ी चीज होती है, विपक्ष जनता का भरोसा हासिल नहीं कर पाई तो अब अराजकता पैदा करना चाहती है - BJP नेता मृत्युंजय तिवारी

भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि जनता का भरोसा लोकतंत्र में बड़ी चीज होती है, विपक्ष जनता का भरोसा हासिल नहीं कर पाई तो अब अराजकता पैदा करना चाहती है। उन्होंने पीएम मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि देश में हथियार वाले नक्सल समाप्त हो गए लेकिन दिमागी नक्सल उपज राहुल गांधी उनके सहयोगी यह खतरनाक होते जा रहे हैं। वहीं, देश की जनता ने ऐसे लोगों को रोकने के लिए संकल्प लिया है। पीएम मोदी बार बार कह रहे हैं कि दिमागी नक्सल देश की तरक्की देखना नहीं चाहते हैं और देश को अस्थिर करना चाहते हैं।

दीपावली पर कांग्रेस नेता अलका लांबा के प्रदूषण वाले बयान पर मृत्युंजय तिवारी ने तंज कसा है

दीपावली पर कांग्रेस नेता अलका लांबा के प्रदूषण वाले बयान पर मृत्युंजय तिवारी ने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें पता होना चाहिए कि दिल्ली में लंबे समय तक कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की सरकारें सत्ता में रही हैं। दीपावली के बाद दिल्ली में होने वाला प्रदूषण चिंता का विषय है। सरकार अपने स्तर पर प्रयास कर रही है लेकिन आम लोगों को भी जागरूक होने और इस समस्या को सुलझाने की दिशा में काम करने की जरूरत है। तभी हवा में घुले जहर से निपटा जा सकता है। दिल्ली सरकार ठोस कदम उठा रही है। यमुना की सफाई अलका लांबा को नहीं दिख रही है। प्रदूषण को कम करने के लिए सभी लोगों को जागरूक होना होगा।

दीदी को भतीजे होने के नाते अभिषेक से प्रेम हो सकता है लेकिन उनके काले कारनामे बंगाल की जनता ने देखे हैं - मृत्युंजय तिवारी

अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर ममता बनर्जी के सवाल पर भाजपा नेता ने उनके कार्यकाल को याद दिलाते हुए कहा कि ममता दीदी को भतीजे होने के नाते अभिषेक बनर्जी से प्रेम हो सकता है लेकिन उनके काले कारनामे बंगाल की जनता ने देखे हैं। हम लोग हिंसा के विरोधी हैं, हमारी लड़ाई विचारों की है, अब शासन-प्रशासन पर सवाल उठाना उचित नहीं है। ममता काल में क्या होता था, जनता ने सब देखा है इसीलिए सत्ता से बाहर कर दिया है। जहां तक अभिषेक बनर्जी पर मामले की बात है तो घटना की जांच होगी और दोषियों पर कार्रवाई भी होगी।

सोर्स-आईएएनएस