AAP पार्टी को बड़ा झटका, 3 विधायक कुंवर विजय, चेतन सिंह और हरमीत BJP में शामिल

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दो दिनों के भीतर पार्टी के तीन विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है और सोमवार यानी दो नवंबर को तीनो ने ही भारतीय जनता पार्टी का हाथ थाम लिया है।

नई दिल्ली : पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। दो दिनों के भीतर पार्टी के तीन विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है और सोमवार यानी दो नवंबर को तीनो ने ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) का हाथ थाम लिया है। तीनों नेताओं को बीजेपी के वरिष्ठ नेता व पंजाब प्रभारी सतीश पुनिया ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलवायी।

तीनों नेताओं ने BJP की सदस्यता ग्रहण की

आपको बता दें कि अमृतसर नॉर्थ से विधायक और पूर्व आईपीएस अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने सोमवार को पंजाब विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। इससे पहले रविवार को पटियाला जिले के समाना से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा और सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने आप पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। तीनों नेताओं ने सोमवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।