बक्सर के सिमरी में होली का जश्न, खूब झूमे रोहित कुमार सिंह

बक्सर के सिमरी प्रखंड में होली के मौके पर सियासी रंग जमकर बिखरे। युवा चेतना के सुप्रीमो Rohit Kumar Singh राजापुर गांव में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
Updated at : Mar 03, 2026, 3:03:00 PM

बक्सर के सिमरी प्रखंड में होली के मौके पर सियासी रंग जमकर बिखरे। युवा चेतना के सुप्रीमो Rohit Kumar Singh राजापुर गांव में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए, जहां कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान रोहित सिंह ने “बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ ब्रह्मपुर में खेलें होली” गीत गाकर माहौल को पूरी तरह से रंगीन बना दिया। होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर भाईचारे का संदेश दिया।

बक्सर पहुंचने पर उन्होंने कहा कि इस बार की होली ऐतिहासिक है, क्योंकि बिहार की जनता ने जंगलराज के संस्थापकों की राजनीति को खत्म करने का मन बना लिया है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

रोहित सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि तेजस्वी यादव का राजनीतिक पलायन तय है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और 2047 से पहले भारत महतारी को विश्व शक्ति बनाना हमारा संकल्प है।